BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी और बेंगलुरु में ईडी का बड़ा एक्शन, 4600.. <<     BIG NEWS : 300 करोड़ की नीमच-सिंगोली सड़क परियोजना पर.. <<     KHABAR : 476 छात्राओं का अधीक्षिका के निलंबन पर.. <<     BIG UPDATE: त्योहारों से पहले नीमच पुलिस का बड़ा.. <<     BIG NEWS : दीपावली-छठ पर रेलवे का तोहफा, रानी.. <<     KHABAR : मड़ावदा की एकीकृत शाला में अभिभावक.. <<     BIG UPDATE: नीमच में मशहूर चाट प्रतिष्ठान पर.. <<     NEWS : नागौर एसपी ने चित्तौड़गढ़ डीएसटी प्रभारी.. <<     NEWS : छोटे ग्राहकों का बैंक, लेकिन सेवाएं बड़े.. <<     NEWS : अनुराधा पौडवाल के जन्मदिवस पर निंबाहेड़ा.. <<     NEWS : एराल से घोसुंडा तक गूंजा चुनावी प्रचार,.. <<     NEWS : किताबी ज्ञान से लेकर साइबर क्राइम तक की.. <<     NEWS : नेटवर्क समस्या के समाधान के भरोसे के बाद.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में मुलाकातों और फोटो सेशन का खेल.. <<     KHABAR : आरएसएस के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की 3.. <<     BIG NEWS : त्योहारों से पहले नीमच के बाजारों में.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 13, 2022, 11:48 am
KHABAR : मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत हितग्राहियों को लाभ वितरण करने का संभाग स्तरीय कार्यक्रम, संभागायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की तैयारियों की समीक्षा, पढ़े प्रदीप महाजन की खबर 

Share On:-

खरगोन। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत हितग्राहियों को लाभ वितरण करने का संभाग स्तरीय कार्यक्रम 14 दिसंबर को खरगोन में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में इंदौर संभाग के सभी ज़िलों के चयनित हितग्राहियों को मुख्यमंत्री द्वारा लाभान्वित किया जाएगा। संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक राकेश कुमार गुप्ता, डीआईजी चंद्रशेखर सोलंकी सहित सभी ज़िलों के कलेक्टर उपस्थित थे।

कलेक्टर खरगोन कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि मुख्यमंत्री जी का कार्यक्रम कलेक्टर कार्यालय के निकट मेला ग्राउंड में होगा। मुख्यमंत्री जी के दोपहर बाद 1 बजे आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम का प्रसारण वेब कास्टिंग के माध्यम से संभाग के अन्य ज़िलों में भी किया जाएगा।

बैठक में संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने इंदौर संभाग के विभिन्न ज़िलों में पेसा एक्ट के तहत प्रगति की भी समीक्षा की। विभिन्न कलेक्टरों द्वारा बताया गया कि पेसा एक्ट के लिए अधिसूचित क्षेत्रों के गांवों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न तरह की 5 समितियों का गठन किया जा चुका है। संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने कहा कि कुछ ज़िलों में अभी अपीलीय समिति का गठन नहीं हुआ है। वे 2 दिनों में इनके गठन का आदेश जारी करें। 

पुलिस महानिरीक्षक राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अधिसूचित क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्रों में शांति और विवाद निवारण समितियों का गठन किया जा चुका है और पुलिस में दर्ज प्रथम सूचना रिपोर्ट की जानकारी भी ग्राम सचिव के माध्यम से देने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। वीसी के माध्यम से हुई समीक्षा के दौरान खरगोन डीआईजी तिलक सिंह, एसपी धर्मवीर सिंह, जिला पंचायत सीईओ ज्योति शर्मा, डीएफओ प्रशांत सिंह, अपर कलेक्टर जेएस बघेल व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE