खरगोन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन की तैयारियां जोरों पर है। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और एसपी धर्मवीर सिंह ने बरुड रोड स्थित एयर स्ट्रिप की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री विजय पंवार को तैयारियों के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए हैं। एयर स्ट्रिप पर जिला पंचायत सीईओ ज्योति शर्मा भी उपस्थित रही।