शाजापुर। अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर सत्येन्द्र प्रसाद सिंह ने 14 दिसम्बर 2022 को शुजालपुर के मंडी प्रांगण में हो रहे सामुहिक विवाह सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए नोडल अधिकारी बनाकर उन्हें अलग-अलग दायित्व सौंपे हैं।
अनुविभागीय अधिकारी द्वारा जनपद पंचायत कालापीपल सीईओ आरके मण्डल को अनुभाग स्तरीय नोडल अधिकारी बनाया गया है। एसडीओपी पीडब्ल्यूडी शुभम मौर्य को मंच, वैदी निर्माण एवं टेंट व्यवस्था, पंचायत समन्वय अधिकारी रमेश्चन्द्र मालवीय को सामग्री प्राप्ति, नायब तहसीलदार आनंद जायसवाल को समाग्री वितरण, जेठड़ा ग्राम पंचायत सचिव श्याम सुंदर शर्मा को पंजीयन, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास ललित राठौर को वैदी स्थल, जेएसओ रविन्द्र राठौर को भोजन व्यवस्था, एसडीओ पीएचई आर के शर्मा को पेयजल वितरण, सामाजिक सुरक्षा विकास अधिकारी नगरपालिका शुजालपुर पंकज पाठक को आभूषण वितरण, सीएमओ अकोदिया रमेशचन्द्र वर्मा को मंच सजावट, शिक्षक अनिल विजयवर्गीय को मंच संचालन, प्रभारी सीएमओ नगरपालिका शुजालपुर राकेश खजुरिया को स्वच्छता, फायर बिग्रेड एवं पेयजल, शिक्षक प्रियेश नेमा को भेंट, राशि एवं प्राप्त सामग्री के वितरण का दायित्व दिया गया है। उपयंत्री जनपद कालापीपल शाहीद खान को रिजर्व के रूप में रखा गया है।
उल्लेखनीय है कि जनपद पंचायत शुजालपुर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजनांतर्गत सर्वधर्म सामुहिक विवाह सम्मेलन 14 दिसम्बर 2022 को प्रातः 08 बजे से कृषि उपज मण्डी भीलखेडी रोड शुजालपुर मंडी के शेड क्रमांक 03 पर आयोजित किया जा रहा है।
उक्त आयोजन मे सर्वसाधारण को सूचित किया गया है कि चार पहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था मंडी गेट के बाहर रहेगी एवं दो पहिया वाहनों के पार्किंग व्यवस्था मण्डी प्रांगण में रहेगी। मंडी गेट के पास ही पंजीयन की व्यवस्था रहेगी। साथ ही पेयजल व भोजन की व्यवस्था भी आयोजनकर्ता की तरफ से रहेगी। उक्त आयोजन में लगभग 240 जोड़े सम्मिलित हो रहे है। उपहार सामग्री वितरण हेतु जोडेवार पृथक-पृथक काउन्टर मण्डी प्रागण के अंदर ही रहेंगे। साथ ही नव-विवाहित वर-वधू के लिए 04 सेल्फी पाईंट की व्यवस्था भी रहेगी।