खरगोन। शासकीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय खरगोन में शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास के मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जनभागीदारी समिति का गठन किया गया। जभास अध्यक्ष दीपक कानूनगों की अनुशंसा पर प्राचार्य एवं पदेन सचिव डॉ. आरएस देवड़ा ने मनोज पाल, मूकेश बिडारे, अजय भावसार, मीना कोचले, माया खोड़े, अक्षय खेडे, सचिन पाठक, शीतल राठौड, गजेन्द्र भावसार, लक्ष्मण इंगले, कालूसिंह मण्डलोई, महेश वर्मा, श्याम गुप्ता, हिमांशु सिंह ठाकुर को महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति का सदस्य मनोनीत किया हैं। समिति सदस्यों के मनोनयन पर महाविद्यालय परिवार की ओर से समस्त सदस्यों को बधाई दी गई। समिति की आगामी बैठक में विकास कार्याे की रूपरेखा तैयार की जाएगी।