नीमच। सचिव मप्र राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के निर्देशानुसार पंचायतों के उप निर्वाचन 2022 (उत्तवरार्द्ध) हेतु निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा होने के कारण 12 दिसम्बर 2022 से संबंधित क्षेत्रों (रिक्त पद) में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई, जो संबंधित ग्राम पंचायत, निर्वाचन क्षेत्र, वार्ड के क्षेत्र के निर्वाचन परिणाम की घोषणा की तिथि तक प्रभावशील रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी नीमच मयंक अग्रवाल द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।