नीमच। सचिव म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा पंचायतों के उप निर्वाचन 2022 (उत्तदरार्द्ध) हेतु निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की गई है। कलेक्टर मयंक अग्रवाल द्वारा उप निर्वाचन 2022 (उत्तरार्द्ध) के लिए रिटर्निंग आफीसर एवं सहायक रिटर्निग आफीसर नियुक्त किये गये हैं। तहसील क्षैत्र नीमच ग्रामीण से संबंधित पंचायतों में रिक्ति पद के लिए तहसीलदार अजय हिंगे रिटर्निग आफीसर एंव नायब तहसील कविता कडेला को सहायक रिटर्निग आफीसर नियुक्त किया गया है।
तहसील नीमच नगर से संबंधित ग्राम पंचायतों में रिक्त पदों के उप निर्वाचन के लिए तहसीलदार अजय हिंगे को रिटर्निग आफीसर एवं नायब तहसीलदार पिंकी सांठे को सहायक रिटर्निग आफीसर नियुक्त किया गया है। तहसील क्षेत्र जीरन से संबंधित ग्राम पंचायतों में रिक्तल पदों के लिए तहसीलदार अजय हिंगे को रिटर्निग आफीसर एवं नायब तहसीलदार सलोनी पटवा को सहायक रिटर्निग आफीसर नियुक्त किया गया है।
इसी तरह तहसील जावद से संबंधित ग्राम पंचायतों में रिक्तर पदों के उप निर्वाचन के लिए तहसीलदार देवेन्द्रा कछावा को रिटर्निग आफीसर एवं नायब तहसीलदार मृणालिनी तौमर को सहायक रिटर्निग आफीसर नियुक्तद किया गया है। तहसील सिंगोली से संबंधित ग्राम पंचायतों में रिक्त पदों के उप निर्वाचन के लिए तहसीलदार देवेन्द्र कछावा को रिटर्निग आफीसर एवं नायब तहसीलदार शत्रुघन चतर्वेदी को सहायक रिटर्निग आफीसर नियुक्त किया गया है। टप्पा तहसील रतनगढ से संबंधित ग्राम पंचायतों में रिक्त पदों के उप निर्वाचन के लिए तहसीलदार देवेन्द्र कछावा को रिटर्निग आफीसर एवं नायब तहसीलदार मोनिका जैन को सहायक रिटर्निग आफीसर नियुक्त किया गया है।
तहसील मनासा, रामपुरा, एवं टप्पा् कुकडेश्वर से संबंधित ग्राम पंचायतों में रिक्त पदों के उप निर्वाचन के लिए तहसीलदार मनोहर लाल वर्मा को रिटर्निग आफीसर एवं क्रमशः नायब तहसीलदार श्रृद्धा तिवारी, बीके मकवाना एवं मुकेश निगम को सहायक रिटर्निग आफीसर नियुक्त किया गया है।