सिंगोली। स्थानीय महाविद्यालय में दिनांक 13 दिसम्बर 2022 को रेड रिबन क्लब के अंतर्गत विद्यार्थियों को कोविड-19 विषय पर जागरूक करने के लिए नारा लेखन/स्लोगन निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का आयोजन डॉ परमलाल अहिरवार तथा डॉ भरतलाल चौहान ने किया। निर्णायक की भूमिका में डॉ जयसिंह यादव एवं प्रो दिनेश चंद्र सालवी रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान उषा बैरागी बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान गौरी ग्वाला बीए द्वितीय वर्ष एवं तृतीय स्थान भावना धाकड़ एवं भारती धाकड़ बीए द्वितीय वर्ष में प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रो सोनिया गोसर, भारती चंदेल, प्रो जावेद हुसैन कुरेशी, विजय कुमार टांक तथा गुणबाला पाराशर उपस्थित रहे। कार्यक्रम समन्वयक रामबाबू शर्मा ने बताया कि दिनांक 14 दिसम्बर 2022 को महाविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।