नीमच। ग्राम पंचायत बमोरी के पावटी के ग्रामीण अब कच्ची सड़क से नही पक्की सड़क पर चल सकेंगे और धूल मिट्टी से इन्हें मुक्ति मिल सकेगी। दरअसल लगभग 97 लाख की लागत से यहां अब जल्द ही नई और पक्की सड़क बनाकर तैयार होगी, जिसका भूमिपूजन मंगलवार को नीमच विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया। इसके साथ ही यहां 7 लाख की लागत से आंगनवाड़ी भवन का पूजन भी किया गया है।
देखा जाए मंगलवार का दिन ग्राम पंचायत बमोरी के पावटी के ग्रामीणों के लिए ऐतिहासिक रहा क्योंकि इस दिन करीब 1 करोड़ से अधिक के विकास कार्य का भूमिपूजन गाँव मे हुआ।
गौरतलब है कि लगभग 1 किलोमीटर की इस सड़क पर लंबे समय से निर्माण की मांग ग्रामीणों द्वारा की जा रही थी। ऐसे में अब इस निर्माण से ग्रामीणों में खुशी है। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों का सम्मान स्थानीय सरपंच दिलीप चौहान व जनप्रतिनिधियों ने किया जिसके बाद विधि विधान से नीमच विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष ने भूमिपूजन किया।
इस मौके पर विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि देश की जान गाँव मे बसती है और गाँव के विकास से ही देश का विकास संभव हो पाएगा। भूमिपूजन के इस कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष शारदा भाई मदन लाल धनगर, सांसद प्रतिनिधि वीरेंद्र पाटीदार, जनपद सदस्य शिव बैरागी, मंडल अध्यक्ष मधुसूदन राजौरा, महामंत्री शुभम शर्मा, किशन अहिरवार, लक्षमण सिंह भाटी, मेहर सिंह जाट सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व बड़ी संख्या मे ग्रामीणजन की मौजूदगी रही।