भोपाल। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री तथा जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा दिनांक 13 दिसंबर 2022 को शाम 07 बजे भोपाल से प्रस्थान कर देर रात्रि 12.30 बजे जावद नक्षत्र वाटिका में अपने निवास पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
सखलेचा दिनांक 14 दिसंबर को प्रातः कार्यकर्ताओं से भेंट कर चर्चा करेंगे। इसके पश्चात प्रातः 11 बजे अंगोरा तालाब का भूमि पूजन करेंगे। सखलेचा दोपहर 01 बजे ब्रम्हपुरी भागवत कथा आयोजन में सम्मिलित होकर दोपहर 03 बजे सरवानिया मसानी रोड का भूमि पूजन करेंगे।