मंदसौर। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन अजय शर्मा द्वारा जिला सैनिक कल्याण के कल्याण संयोजक 21 एवं 22 दिसम्बर को मंदसौर भ्रमण पर रहेंगे। 21 दिसम्बर को भानपुरा में 10.30 बजे, गरोठ में 1 बजे एवं शामगढ में 3.30 बजे विश्राम गृह में रहेगे। 22 दिसम्बर को सुवासरा में 10 बजे विश्राम गृह, सीतामऊ में 12.30 बजे थाना परिसर एवं दलोदा में 3 बजे विश्राम गृह में रहेगे। मंदसौर जिले के सभी भूतपूर्व सैनिकों/ विधवाओं/ विधवाओं/ वीर नारियों और आश्रितों से आग्रह है कि आप सभी कल्याण संयोजक को समस्यां बताये ताकि उनका निराकरण किया जा सके।