मंदसौर। शहर के अति व्यस्ततम सडक मार्ग महारानी लक्ष्मी बाई चौराहा से लेकर हाउसिंग कॉलोनी का 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाला सीमेंट कंक्रीट रोड का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष रमा देवी गुर्जर, भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया, क्षेत्रीय पार्षद निर्मला नरेश चंदवानी उपस्थित थे।