नीमच। उपखण्ड स्तरीय हितग्राहीमूलक योजनाओं के हितलाभ वितरण के लिए 15 दिसम्बर 2022 को प्रातः 10.30 बजे मोरवन रेस्ट हाउस परिसर में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। एसडीएम जावद शिवानी गर्ग ने समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को संबंधित अधिनस्थ अमले के साथ हितग्राहियों को सूचित करते हुए अनिवार्य रूप से स्वीकृत पत्र के साथ शिविर में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।