BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी और बेंगलुरु में ईडी का बड़ा एक्शन, 4600.. <<     BIG NEWS : 300 करोड़ की नीमच-सिंगोली सड़क परियोजना पर.. <<     KHABAR : 476 छात्राओं का अधीक्षिका के निलंबन पर.. <<     BIG UPDATE: त्योहारों से पहले नीमच पुलिस का बड़ा.. <<     BIG NEWS : दीपावली-छठ पर रेलवे का तोहफा, रानी.. <<     KHABAR : मड़ावदा की एकीकृत शाला में अभिभावक.. <<     BIG UPDATE: नीमच में मशहूर चाट प्रतिष्ठान पर.. <<     NEWS : नागौर एसपी ने चित्तौड़गढ़ डीएसटी प्रभारी.. <<     NEWS : छोटे ग्राहकों का बैंक, लेकिन सेवाएं बड़े.. <<     NEWS : अनुराधा पौडवाल के जन्मदिवस पर निंबाहेड़ा.. <<     NEWS : एराल से घोसुंडा तक गूंजा चुनावी प्रचार,.. <<     NEWS : किताबी ज्ञान से लेकर साइबर क्राइम तक की.. <<     NEWS : नेटवर्क समस्या के समाधान के भरोसे के बाद.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में मुलाकातों और फोटो सेशन का खेल.. <<     KHABAR : आरएसएस के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की 3.. <<     BIG NEWS : त्योहारों से पहले नीमच के बाजारों में.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 13, 2022, 7:25 pm
NEWS : कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 में दस्तावेज सत्यापन में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को फिर मिलेगा मौका, दिसंबर माह की इस तारीख को उपस्थित होकर उठा सकते हैं लाभ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 में चयनित ऐसे 35 अभ्यर्थी जो 25 नवंबर को हुए दस्तावेज सत्यापन में उपस्थित नहीं हुए थे, उन्हें नियुक्ति का अंतिम अवसर दिया जा रहा हैं। ये अभ्यर्थी 16 दिसंबर को प्रातः 8 बजे रिजर्व पुलिस लाईन में उपस्थित होकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण, बायोमेट्रिक मिलान एवं समस्त दस्तावेजों की जांच करवा सकते हैं।

दस्तावेज सत्यापन हेतु अभ्यर्थियों को अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र व इनकी एक - एक स्वयं प्रमाणित फोटो प्रति तथा हाल ही में लिए गए 10 पासपोर्ट साईज के रंगीन फोटो के साथ उपस्थित होना होगा। अभ्यार्थियों को इस संबंध में किसी प्रकार का मानदेय देय नहीं होगा। अभ्यार्थियों का उपस्थिति देने के उपरान्त बायोमेट्रिक सत्यापन एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। अतः सभी अभ्यर्थी स्वास्थ्य परीक्षण तक रूकने की आवश्यक तैयारी के साथ आए। 


आर्थिक पिछड़ा वर्ग के अभ्यार्थियों को आवेदन वर्ष से पूर्व के एक वित्तीय वर्ष अर्थात वर्ष 2020-21 का आय का ऑन लाईन जारी प्रमाण पत्र, विवाहित होने पर विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, अन्तिम शिक्षा ग्रहण करने वाले शैक्षणिक संस्थान द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र, दो राजपत्रित अधिकारी द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र (छः माह से अधिक पुराने न हो एवं रिश्तेदार द्वारा जारी किया हुआ न हो ) दो फोटो पहचान पत्र, विशेष योग्यता प्रमाण पत्र (एन.सी.सी. / होमगार्ड / डिप्लोमा ) दहेज नहीं लेने सम्बन्धी शपथ पत्र, विवाहित हो तो दिनांक 01.06.2002 के पश्चात दो से अधिक संतान नहीं होने संबंधी शपथ पत्र, एक से अधिक जीवित पति/पत्नी नहीं होने संबंधी शपथ पत्र, आपराधिक गतिविधियों में सम्मिलित नहीं होने या सजायाफ्ता नहीं होने के सम्बन्ध में घोषणा पत्र, भूतपूर्व सैनिक होने की स्थिति में एन.ओ.सी./ डिस्चार्ज प्रमाण पत्र / पेंशनर प्रमाण पत्र (पीपीओ की प्रति ), विधवा के मामले में अपने पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, तलाक शुदा होने की स्थिति में विवाह विच्छेद का दस्तावेज (न्यायालय की डिकी ), धूम्रपान / तम्बाकू सेवन नहीं करने का शपथ पत्र आदि समस्त प्रमाण पत्रों सहित एवं आवश्यक तैयारी के साथ दिनांक 16 दिसंबर 2022 को प्रातः 08.00 बजे तक रिजर्व पुलिस लाईन चित्तौडगढ में उपस्थित होना होगा। अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं आर्थिक पिछड़ा वर्ग के अभ्यार्थियों के मूल दस्तावेज सत्यापन के उपरान्त ही नियुक्ति दी जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE