BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी और बेंगलुरु में ईडी का बड़ा एक्शन, 4600.. <<     BIG NEWS : 300 करोड़ की नीमच-सिंगोली सड़क परियोजना पर.. <<     KHABAR : 476 छात्राओं का अधीक्षिका के निलंबन पर.. <<     BIG UPDATE: त्योहारों से पहले नीमच पुलिस का बड़ा.. <<     BIG NEWS : दीपावली-छठ पर रेलवे का तोहफा, रानी.. <<     KHABAR : मड़ावदा की एकीकृत शाला में अभिभावक.. <<     BIG UPDATE: नीमच में मशहूर चाट प्रतिष्ठान पर.. <<     NEWS : नागौर एसपी ने चित्तौड़गढ़ डीएसटी प्रभारी.. <<     NEWS : छोटे ग्राहकों का बैंक, लेकिन सेवाएं बड़े.. <<     NEWS : अनुराधा पौडवाल के जन्मदिवस पर निंबाहेड़ा.. <<     NEWS : एराल से घोसुंडा तक गूंजा चुनावी प्रचार,.. <<     NEWS : किताबी ज्ञान से लेकर साइबर क्राइम तक की.. <<     NEWS : नेटवर्क समस्या के समाधान के भरोसे के बाद.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में मुलाकातों और फोटो सेशन का खेल.. <<     KHABAR : आरएसएस के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की 3.. <<     BIG NEWS : त्योहारों से पहले नीमच के बाजारों में.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 13, 2022, 7:52 pm
REPORT : प्रधानमंत्री मोदी बच्चों को सिखाएंगे तनावमुक्ति के गुर, प्रदेश के विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षक भी कर सकेंगे सहभागिता, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने परीक्षा पर चर्चा 2023 से संबंधित दिलचस्प गतिविधियों में भाग लेने के लिए विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकों को आमंत्रित किया है। परीक्षा पर चर्चा-2023 कार्यक्रम छटवाँ संस्करण होगा। यह एक वार्षिक कार्यक्रम है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी सजीव कार्यक्रम में अपनी अनूठी आकर्षक शैली में छात्रों को परीक्षा के तनाव और संबंधित क्षेत्रों से संबंधित प्रश्नों का जवाब देते हैं। मध्‍यप्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इन्दर सिंह परमार ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी परीक्षा पर चर्चा के छठे संस्करण अंतर्गत प्रतिवर्ष की भांति विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा शिक्षकों से संवाद करेंगे और बच्चों को परीक्षा से तनाव मुक्ति के गुर सिखाएंगे, जिससे छात्रों को उनकी सभी आकांक्षाओं और लक्ष्यों को पूरा करने में सक्षम बनाया जा सके।
परीक्षा पर चर्चा के छठे संस्करण के संबंध में प्रदेश के समस्त जिलों के सी.बी.एस.ई., आई.सी.एस.ई. तथा माध्यमिक शिक्षा मण्डल के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के शिक्षक, विद्यार्थी तथा अभिभावकों को अधिकतम संख्या में भाग लेने प्रोत्साहित करने के लिए मध्‍यप्रदेश स्‍कूल शिक्षा विभाग द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का बैनर स्कूल शिक्षा विभाग से संबंधित समस्त कार्यालय, स्कूल की वेबसाइट तथा मुख्य स्थानों पर प्रदर्शित करने को लेकर भी निर्देशित किया गया है।

राज्य मंत्री परमार ने बताया कि मध्यप्रदेश से 80 विद्यार्थी, 10 शिक्षक तथा 10 अभिभावक को इस संवाद में प्रतिभागिता का अवसर मिलेगा। जिसके लिए विभिन्‍न प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का चयन किया जायेगा। प्रत्‍येक प्रतियोगिता के लिए के लिए समूहवार पृथक-पृथक विषय भी निर्धारित हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE