BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2022, 9:23 am
#WEATHER_UPDATE: एमपी में आज और कल भी बारिश,ग्वालियर-चंबल छोड़ प्रदेशभर में रिमझिम,पढ़े खबर

Share On:-

मध्यप्रदेश । साइक्लोन मैंडूस का असर नजर आने लगा है। सीजन में पहली बार दिन में लोगों को ठंड का एहसास हुआ। मंगलवार को तो सूरज भी नहीं निकला। ऐसे में दिन का पारा रात के बराबर हो गया है। दिन में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जबकि रात में 15 से 20 डिग्री न्यूनतम तापमान है।

भोपाल तो बीते तीन साल में सबसे सर्द हो गया। दिन का अधिकतम तापमान मंगलवार को 18.2 डिग्री तक ही चढ़ सका। इससे पहले वर्ष 2019 में दिन का पारा 6 दिसंबर को 17.9 डिग्री सेल्सियस इससे कम था। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह से जानते हैं कि 48 घंटे तक प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा। हालांकि ग्वालियर-चंबल पर इस सिस्टम का असर नहीं पड़ा है।

वैज्ञानिक सिंह ने बताया कि अरब सागर के पूर्वी मध्य हिस्से में मैंडूस सक्रिय है। दक्षिण पूर्वी और दक्षिण पश्चिमी के साथ बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही थी। अब अरब सागर से भी नमी मिल रही है। इसके कारण इंदौर, खंडवा, नर्मदापुरम, शहडोल और सागर भोपाल के नवीबाग, दमोह, बैतूल और छिंदवाड़ा में बारिश ज्यादा हुई। इन इलाकों में 5 से 6 डिग्री के तापमान की गिरावट दर्ज की गई है।
 

नर्मदामपुरम, इंदौर, रायसेन, भोपाल, सीहोर, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और मंडला में कहीं-कहीं बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश हो सकती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE