BREAKING NEWS
WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 20, 2022, 3:09 pm
BIG NEWS : सफेद रंग का पिकअप वाहन और रामनगर-लापिया रोड, जब रतनगढ़ थाना पुलिस ने की नाकाबंदी तो वाहन छोड़ भागा बदमाश, फिर जैसे ही अधिकारियों ने ली तलाशी तो उड़ गए होश, जानिये 41 कट्टों में ऐसा क्या ले जा रहा था आरोपी, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर 

Share On:-

नीमच/रतनगढ़। जिले की रतनगढ़ थाना व डीकेन चौकी पुलिस ने अवैध डोडाचूरा पकड़ा है। वहीं आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है 

मुख्यमंत्री के प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत जिला नीमच में पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा के कुशल निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ कि धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस.एस. कनेश एवं एसडीओपी जावद रामतिलक मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनगढ शिवकुमार यादव एंव चौकी प्रभारी डीकेन उप निरीक्षक निलेश सोंलकी व उनकी टीम द्वारा सफेद रंग की पीकअप वाहन क्रमांक आरजे 09 जीसी 8993 से 41 प्लास्टिक के कट्टों में भरा हुआ कुल 820 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा को जप्त किया गया।
दिनांक 19.12.2022 को रात्रि में पुलिस चौकी डीकेन के द्वारा मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुए रामनगर-लापिया रोड पुलिया से पहले चॉदवाली दरगाह के पास आम रोड पर नाकाबन्दी के द्वारा रामनगर-लापिया तरफ से मुखबीर द्वारा बताये अनुसार एक सफेद रंग की आरजे 09 जीसी 8993 टाटा कम्पनी की योद्वा पीकअप वाहन आता दिखा, वाहन को रोकने का ईशारा किया गया, जो वाहन चालक पुलिस की नाकाबन्दी देखकर पीकअप वाहन से चालक अन्धेरे एंव जंगल का लाभ उठाकर वाहन को छोडकर मौके से फरार हो गया था, उपरोक्त पीकअप वाहन की तलाशी लेते उक्त वाहन के पीछे बाडी में 41 प्लास्टिक के काले कट्टों में भरा हुआ कुल 820 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मिला, मौके पर अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कीमति 10 लाख रुपये व पीकअप वाहन कीमती 03 लाख रुपये को जप्त किया गया। मौके की सम्पूर्ण कार्यवाही कर थाना रतनगढ पर मौके से पीकअप वाहन से भागे चालक आरोपी प्रदीप पिता मदनलाल पाटीदार निवासी ग्राम रामनगर थाना रतनगढ के विरुद्व अपराध पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण में मौके से फरार आरोपी प्रदीप पिता मदनलाल पाटीदार निवासी ग्राम रामनगर थाना रतनगढ की तलाश एंव जप्तशुदा वाहन के वाहन स्वामी के पतारसी के प्रयास कर विवेचना की जा रही है।
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी रतनगढ निरीक्षक शिवकुमार यादव एंव चौकी प्रभारी डीकेन उनि निलेश सोलंकी एंव उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE