BREAKING NEWS
KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 21, 2022, 12:35 pm
BIG NEWS : परिवार का इकलौता बेटा और शादी का 15 वां दिन, जब मामा लेकर गया दुल्हन को तो...., फिर जैसे ही परिजनों को लगी ये बड़ी अनहोनी की सूचना तो दौड़े थाने की तरफ, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर  

Share On:-

डूंगरपुर। परिवार के इकलौते बेटे की शादी नहीं होने पर परिजनों ने दलालों को 3 लाख रुपए देकर शादी कराई। शादी की मेहंदी भी फीकी नहीं पड़ी थी कि 15 दिन बाद ही 3 लाख रुपए के जेवर लेकर दुल्हन फरार हो गई। पीड़ित काफी दिनों तक उसे खोजते रहे और नहीं मिलने पर पुलिस में मामला दर्ज कराया। आखिरकार पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को 15 महीने बाद 19 दिसंबर 2022 को भोपाल से गिरफ्तार किया है। मामला डूंगरपुर के साबला का है। दुल्हन को मंगलवार को डूंगरपुर लाया गया।

साबला थानाधिकारी मोहम्मद रिजवान खान ने बताया कि साबला निवासी अटल बिहारी (35) पुत्र रमनलाल जैन 1 अक्टूबर 2021 को मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में बताया था कि उनके समाज में लड़कियों की कमी है। इस कारण दूसरे राज्यों से रुपए देकर शादी करते हैं। अगस्त में मध्यप्रदेश के दलाल गुलाब सिंह से संपर्क किया गया था। दलाल ने सोना जायसवाल नाम की लड़की के बारे में बताया और शादी के बदले 3 लाख रुपए मांगे। 3 अगस्त को दलाल गुलाब सिंह, उसकी पत्नी रजनी, लड़की सोना जायसवाल, मामा तिलक, लड़की की मां रेखा और उसकी बहन अनुष्का साबला उसके घर आए। शादी की बात तय हुई। इसके बाद 3 लाख रुपए दलाल गुलाब सिंह को दे दिए।

डूंगरपुर के आसपुर कोर्ट से 500 रुपए के स्टाम्प पर शादी की लिखा-पढ़ी के बाद 3 अगस्त 2021 को मंदिर में शादी हुई थी। लड़की को छोड़कर उसके घरवाले वापस एमपी चले गए। शादी के 15 दिन बाद राखी पर लड़की का मामा तिलक आया। मायके ले जाने की कहकर दुल्हन को अपने साथ ले गया। उसकी पत्नी सोना शादी में दी सोने की चैन, बाली और मंगलसूत्र ले गई। इनकी गहनों की कीमत करीब 3 लाख रुपए है। राखी के बाद भी लड़की के वापस नहीं लौटने पर दलाल गुलाब सिंह और परिवार के लोगों से बात की। उसके घरवाले 5 लाख रुपए की मांग करने लगे। लड़की के नहीं भेजने पर पीड़ितों ने 1 अक्टूबर 2021 को मामला दर्ज करा दिया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE