BREAKING NEWS
WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 21, 2022, 8:03 pm
BIG NEWS : नीमच बायपास और मालखेड़ा फंटा, पुख्ता सूचना पर एक्शन में आए अधिकारी, जब मौके पर की नाकाबंदी तो सामने दिखी मंदसौर पासिंग पिकअप, फिर जैसे ही ली तलाशी तो उड़ गए सबके होश, जानिए लहसुन के कट्टों की आड़ में क्या ले जा रहे थे आरोपी, पढ़े खबर    

Share On:-

नीमच। पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश एवं नपुअ नीमच फुलसिंह परस्ते के मार्गदर्शन के नेतृत्व में पुलिस टीम थाना नीमच सिटी द्वारा 01 प्रकरण में 1 क्विंटल 60 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा, व 02 तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना नीमच सिटी पर प्राप्त सूचना पर थाना नीमच सिटी की पुलिस टीम द्वारा दिनांक 21 दिसम्बर 2022 को मालखेडा फंटा नीमच बायपास रोड से मुखबीर सूचना पर कार्यवाई करते हुए एक महिन्द्रा बोलेरो पिकअप क्रमांक एमपी 14 जीसी 1514 को रोककर उसकी तलाशी ली गई वाहन में आरोपीगण द्वारा लहसून के कट्टो के नीचे 8 बोरो में अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा भरा हुआ पाया गया, अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त किया गया। कुल 1 क्विंटल 60 किलो ग्राम डोडाचुरा व एक महिन्द्रा बोलेरो पिकअप क्रमांक एमपी 14 जीसी 1514 आरोपी बलवंत पिता जगदीश बावरी उम्र 24 साल निवासी ग्राम ढाबा थाना जावद व महिपाल पिता पुरणमल जाति बावरी उम्र 21 साल निवासी बरखेड़ा पंथ थाना मल्हारगढ जिला मंदसौर के कब्जे से जप्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मौके पर आरोपियो द्वारा बताया गया कि उक्त अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा हमे पिकअप में लाकर दिनेश पिता शांतिलाल मोगिया निवासी रूपी तह मल्हारगढ़ ने दी थी जिसे हम राजस्थान लेकर जा रहे थे। मौके पर की गई कार्यवाई पूर्ण कर थाना नीमच सिटी पर अपराध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया। गिरफ्तार आरोपियो से पूछताछ की जा रही है एवं दिनेश पिता शांतिलाल मोगिया की तलाश हेतु पुलिस टीम रवाना की गई है।

उक्त मामले में एसएसपी अखिलेश घोगडे, पीआर जितेंद्र जगावत, आर कैलाश मालवीय व आर राकेश मीणा का सराहनीय योगदान रहा।     
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE