BREAKING NEWS
BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<     REPORT : स्वच्छता पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त,.. <<     NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<     BIG NEWS : 13 दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, मंदसौर में.. <<     KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की.. <<     KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त.. <<     KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<     खरगोन के कसरावद में कांग्रेस का हल्लाबोल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2022, 4:33 pm
BIG NEWS : 28 साल की विवाहिता और लापता की शिकायत, जब पुलिस ने किया बरामद महिला को तो हुआ ये चौंका देने वाला खुलासा, जैसे ही पीड़िता ने बताई अधिकारियों को पति व सरपंच सहित साथियों की घिनौनी वारदात की कहानी तो उड़ गए सबके होश, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर  

Share On:-

ग्वालियर। ग्वालियर में एक लापता महिला को पुलिस ने बरामद किया है, लेकिन उसके बाद महिला ने जो खुलासा किया है वह चौकाने वाला है। महिला के साथ गांव के ही सरपंच व उसके तीन साथियों ने कई बार दुष्कर्म किया है। इससे भी ज्यादा गंभीर बात यह है कि जो पति उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचा था वही महिला के सामने सरपंच को गलत काम करने के लिए कहता था। घटना आरोन थाना क्षेत्र के बनहेरी गांव की है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने महिला के पति, सरपंच सहित पांच लोगों पर मामला दर्ज किया है।

ग्वालियर देहात के आरोन थाना क्षेत्र के गांव बनहेरी की रहने वाली एक 28 वर्षीय विवाहिता 9 दिसंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। जिसकी महिला के पति ने आरोन थाने में पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पति का कहना था कि उसकी पत्नी लापता हो गई है और वह उसे काफी समय से तलाश रहा है। जिसके बाद पुलिस जांच पड़ताल की तो इस बीच महिला को उसके एक रिश्तेदार के घर से दस्तयाब (बरामद) कर लिया।

तब महिला ने खुलासा करते हुए पुलिस को बताया कि उसका पति गांव के सरपंच विक्रम रावत और उसके तीन साथी अजब सिंह रावत, गिर्राज रावत, पंचम सिंह रावत को घर बुलाकर उसके साथ गलत काम करवाता था। विरोध करने पर उसके साथ पति मारपीट करता था। जिससे तंग आकर वह घर छोड़कर भाग निकली थी। फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत पर सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामला संवेदनशील है इसलिए जांच पड़ताल के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी ने बताया कि एक विवाहित महिला ने पति और गांव के सरपंच सहित तीन लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। घटना आरोन थाना क्षेत्र के ग्राम बनहेरी की है। विवाहित महिला के पति ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जब पुलिस ने महिला को दस्तयाब किया। तब इस बात का खुलासा हुआ। वहीं पुलिस ने उसकी शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE