BREAKING NEWS
KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 24, 2022, 9:57 am
BIG NEWS : नीमच-नयागांव फोरलेन और महिंद्रा पिकअप, जैसे ही मिली खाकी को पुख्ता सूचना तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जब वाहन को रोककर ली तलाशी तो उड़ गए सबके होश, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में गुण्डों एवं माफिया, चिटफण्ड, भू-माफिया, रेत-माफिया, ड्रग-माफिया, सूद-माफिया एवं गौवंश परिवहन करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु विशेष अभियान संचालित है। उक्त तारतम्य में जिला नीमच में भी उक्त अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही जारी है। 

पुलिस अधीक्षक जिला नीमच सुरजकुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच सुन्दर सिंह कनेश के दिशा-निर्देशन में, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद  रामतिलक मालवीय एवं थाना प्रभारी जावद राजेश सिंह चैहान के कुशल नेतृत्व में उनि सुमित मिश्रा चौकी प्रभारी नयागांव एवं नयागांव पुलिस टीम द्वारा दिनांक 23 दिसम्बर 2022 को गौसेवकों के द्वारा सूचना दी गई कि सूचना पर महिन्द्रा पिकअप एमपी 44 जीए 1780 का ड्रायवर रफीक पिता ताज मोहम्मद उम्र 50 वर्ष जाति मंसूरी मुसलमान निवासी बडी मण्डी मूलचन्द मार्ग नीमच का अपने वाहन में अवैध रूप से गोवंश को काफी निर्दयतापूर्वक व क्रूरता पूर्वक भरकर धुलिया महाराष्ट्र लेकर ग्राम गोठा गुठलई रोड ग्राम गोठा होकर जाने वाला है कुछ समय के बाद गौसेवकों के बताये अनुसार उक्त वाहन महिन्द्रा पिकअप को चैक किया गया तो उसके अंदर गोवंश 04 गाय के केडों को क्रूरतापूर्वक भर रखा था जिनके खाने पीने की कोई व्यवस्था नहीं थी। महिन्द्रा पिकअप के चालक से पूछताछ करते गोवंश धुलिया महाराष्ट्र ले जाना बताया। जप्तशुदा 04 गाय के केडों को लक्ष्मीनारायण गोशाला केली राजस्थान में सुपुदर्गी में दिया गया तथा वाहन को जप्त किया गया तथा उक्त पिकअप ड्रायवर रफीक पिता ताज मोहम्मद उम्र 50 वर्ष जाति मंसूरी मुसलमान निवासी बडी मण्डी मूलचन्द मार्ग नीमच के विरूद्ध कार्यवाई की गयी। 
थाना जावद पर अपराध क्रमांक 572/22 धारा 4,9(1), 6,6क, 6ख,9(2) मप्र गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम एवं धारा 11घ, च पशु क्रूरता अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया।

उक्त कार्यवाई में उनि सुमित मिश्रा चौकी प्रभारी नयागांव व उनकी टीम तथा गौसेवक कृष्णपाल, नितेश अहिर, अंकित जोशी, विक्रमसिंह, सचिन नागदा का सराहनीय योगदान रहा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE