BREAKING NEWS
BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 24, 2022, 12:19 pm
BIG NEWS : टीचर भर्ती परीक्षा और बस में सवार 44 छात्र, जैसे ही पुलिस को मिली पुख्ता सूचना तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर घेराबंदी कर रोका वाहन और ली स्टूडेंट्स की तलाशी तो उड़ गए सबके होश, अब सरकार ने लिया ये बड़ा निर्णय, पढ़े खबर

Share On:-

अजमेर। राजस्थान में एक और पेपर लीक हो गया। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा का सामान्य ज्ञान का पेपर शनिवार सुबह शुरू होने से पहले ही 44 स्टूडेंट्स के पास पहुंच गया। उदयपुर में पुलिस ने एक बस को पकड़ा है। इसी में बैठकर छात्र पेपर सॉल्व कर रहे थे।

एक के बाद एक पेपर लीक होने से प्रदेशभर में हंगामा मच गया। प्रदेश के कई जिलों में छात्रों ने प्रदर्शन किया, राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन भी सौंपा।

छात्रों से मिल पेपर के सवाल असली पेपर से मिलते नजर आए तो एग्जाम करा रही राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन के अधिकारियों को जानकारी दी गई। इस पर अधिकारियों ने आनन-फानन में सुबह नौ बजे एग्जाम शुरू होने से ठीक पहले पेपर कैंसिल कर दिया। आज दूसरी पारी में होने वाली परीक्षा यथावत होगी। सिर्फ सुबह की पारी में होने वाला जीके का पेपर स्थगित किया गया है।

उधर, बस से पकड़े गए अभ्यर्थियों में 7 युवतियां भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार हर अभ्यर्थी को 10 लाख में पेपर बेचा गया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पेपर लीक का मास्टरमाइंड जोधपुर का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि बस किराए पर ली गई थी।

उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने बताया कि देर रात को इनपुट मिलने के बाद से टीम को एक्टिव कर दिया था। बेकरिया थाने के बाहर बस को पकड़ा गया है। पकड़े गए आरोपियों की संख्या ज्यादा होने से पूछताछ में वक्त लग सकता हैं। बस में बैठे लोगों के पास कुछ पेपर थे, जो ओरीजनल पेपर के सवालों से मिलते-जुलते सवाल थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE