BREAKING NEWS
KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 24, 2022, 7:04 pm
BIG NEWS : अशोक ट्रेवल्स की बस और अमित कुमार, जैसे ही निकली गाड़ी नीमच से तो मिली पुलिस की नाकाबंदी, फिर खाकी को सामने देख युवक हुआ दंग, जब ली अधिकारियों ने तलाशी तो उड़ गए सबके होश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शंभूपुरा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान ट्रेवल्स बस में सवार एक के व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से ले जाए जा रहे साढ़े 10 किलो डोडाचुरा को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी उक्त डोडाचूरा को नीमच मध्यप्रदेश से लाकर हरियाणा ले जा रहा था ।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि शंभूपुरा थानाधिकारी नेतराम उपनिरीक्षक अपने थाने के पुलिस जाब्ता हेड कांस्टेबल विनीत कुमार, कॉन्स्टेबल हरफूल, रामेश्वर लाल, हेमाराम, नंदलाल व पूनमचंद के साथ नेशनल हाईवे सामरी चौराहे पर नाकाबंदी कर रहे थे। नाकाबंदी के दौरान नीमच की तरफ से एक अशोक ट्रेवल्स स्लीपर बस आई, जिसे नाकाबंदी में रुकवाया जाकर सघन तलाशी ली गई। ट्रेवल्स बस में बैठा एक व्यक्ति जिसके पास बैग था, जो बस से नीचे उतरने का प्रयास करने लगा। उस व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने पर उसके पास बैग में कोई आपत्तिजनक वस्तु होने से उसे बस से नीचे उतार कर बैग की तलाशी ली गई तो, बैग के अंदर एक प्लास्टिक की थैली में साडे 10 किलो अवैध डोडा चुरा पाया गया। उक्त अवैध डोडाचूरा को जब्त कर आरोपी दुबलधन किर्मीयां (लोहड़ी ठोला) थाना बेरी जिला झज्जर हरियाणा निवासी 23 वर्षीय अमित कुमार पुत्र राजीव कुमार जाट को गिरफ्तार किया गया है। 

गिरफ्तार आरोपी उक्त अवैध अफीम डोडा चूरा आरोपी नीमच निवासी विक्रम से लेकर था, जिसे भी नामजद किया गया है। थाना शंभूपुरा पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE