BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 25, 2022, 5:24 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम लख्मी और निर्दयी माँ, जब दो साल के बेटे के साथ की ये खौफनाक घटना तो सहम उठा गांव, फिर सूचना मिलते ही सायरन बजाती पहुंची एम्बुलेंस, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर    

Share On:-

नीमच। जिला चिकित्सालय में शनिवार को मां की ममता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक मां ने अपने ही दो वर्ष के पुत्र का गला दबा दिया। 108 एम्बुलेंस की सहायता से घायल बच्चे को जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

जिला चिकित्सालय में आशा कार्यकर्ता मंजू माली ने जानकारी देते हुए बताया कि लखमी गांव में एक मां ने अपने ही दो वर्ष के पुत्र का गला दबा दिया। महिला अपनी पुत्र का गला पकड़ते हुए उठाकर गांव के एक मन्दिर ले गई। इस दौरान जिसने भी यह दृश्य देखा हरकोई दंग रह गया। जैसे ही गांव की आशा को इसकी जानकारी मिली तो वह तत्काल मंदिर पहुंची। 108 एम्बुलेंस को सुचना दी गई। एंबुलेंस की सहायता से घायल बच्ची को जिला चिकित्सालय लाया गया जहां पर आईसीयू में उसका उपचार जारी है। बच्चे की हालत गम्भीर बनी हुई है। 

वहीं मामले में एक तरफ बताया जा रहा है कि महिला के मानसिक संतुलन ठीक नहीं है जिसके चलते यह घटना क्रम हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ यह भी बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने यह कदम उठाया। वहीं जीरन पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां पर उन्होंने पीड़ित बच्चे के पिता से बातचीत की उसके साथ ही मां से भी पूरे मामले को लेकर पुलिस ने पूछताछ की है। फिलहाल जीरन पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE