BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 25, 2022, 5:59 pm
BIG NEWS : काली अँधेरी रात और गर्लफ्रेंड के साथ युवक, जैसे ही पहुंचा हॉस्टल छोड़ने तो तभी पहुंचा वो और दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर  

Share On:-

भोपाल। कमला नगर इलाके में महिला मित्र को देर रात उसके हॉस्टल छोड़ने गए भोजपुर क्लब के जिम मैनेजर को अज्ञात बदमाश ने गोली मार दी। गोली हाथ से आर-पार हो गई। लहूलुहान हालत में मैनेजर खुद ही कार चलाते हुए अस्पताल पहुंचा। नर्मदा ट्रॉमा सेंटर में उसका इलाज चल रहा है। हालत खतरे से बाहर है। अभी आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस के मुताबिक तुलसी नगर निवासी विवेक पाण्डेय पिता अनिल पाण्डेय (24) भोजपुर क्लब में जिम मैनेजर हैं। विवेक ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शनिवार-रविवार की रात करीब साढ़े 12 बजे मैं कार से दोस्त रक्षा नागेश्वर को केरवा डैम से नेहरू नगर गर्ल्स हॉस्टल छोड़ने आया था। कार हॉस्टल के मेन गेट के पास रोड पर खड़ी थी। रक्षा कार से सामान लेकर उतार रही थी। मेरी तरफ की खिड़की का कांच खुला हुआ था, तभी एक दुबला-पतला लड़का आया। उसने कार की खिड़की के अंदर हाथ डालकर मेरी काॅलर पकड़ लिया। इसके बाद मुझे गन दिखाकर बोला बाहर आ। वह मुझे काॅलर पकड़कर कार से बाहर की तरफ खींचने लगा। गन वाले हाथ से कार को बंद करने लगा। मैंने कार का कांच बंद करने की कोशिश की, लेकिन उसका हाथ कार के अंदर होने से कांच बंद नहीं हुआ। मैंने कार आगे बढ़ाई तो उस लड़के ने मुझ पर गोली चला दी। जो मेरे दायें हाथ में लगी। गोली आरपार हो गई। खून निकलने लगा। कार चलाता हुआ मैं नर्मदा अस्पताल आ गया। रास्ते में दोस्त राजदीप को फोन लगाकर घटना की जानकारी दी।   

टीआई अनिल वाजपेयी ने बताया कि आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपी की पहचान में जुटी है। उसने हत्या की नियति से गोली चलाई होगी। पुलिस त्रिकोणीय प्रेम-प्रसंग के एंगल से भी जांच कर रही है। जरूरत पड़ने पर मामले में घटना के समय विवेक के साथ मौजूद युवती के भी बयान लिए जाएंगे। इधर, विवेक ने कहा कि अभी वह बात करने की हालत में नहीं है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE