BREAKING NEWS
'इंजेक्शन लगाते ही टूट गईं सांसें',बक्सवाहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देशभक्ति के तरानों से गूंजा टाउन हॉल,.. <<     BIG NEWS : 20 जून के बाद मानसून की एंट्री, प्री-मानसून.. <<     BIG NEWS : पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और हरीश चौधरी.. <<     खरगोन के झिरन्या में खाद संकट, वन अधिकार.. <<     KHABAR : पक्की छत, पक्का भरोसा- खातीखेड़ा में पीएम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में मंथन,.. <<     BIG NEWS : उज्जैन जोन के आईजी बनने के बाद पहली बार.. <<     KHABAR : संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था 5 जून को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : सीएमओ दुर्गा बामनिया ने ली स्वच्छता.. <<     KHABAR : गुंदीपाड़ा घटना में कलेक्टर के निर्देशन.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि वालों के लिए लझनों भरा रहेगा.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मंदसौर में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 26, 2022, 3:41 pm
BIG NEWS : काली अँधेरी रात और बिना नंबर की पिकअप, जब सामने दिखी खाकी की नाकाबंदी तो ड्राईवर ने लगाया टॉप गैर, फिर पीछा किया पुलिस ने तो गाड़ी छोड़ आरोपी हुआ फरार, जैसे ही ली वाहन की तलाशी तो उड़ गए सबके होश, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

शामगढ़। पुलिस अधीक्षक मन्दसौर अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ महेन्द्र तारणेकर एवं एसडीओपी सीतामऊ/गरोठ निकिता सिंह के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थों के रोकथाम व धरपकड अभियान के तहत थाना प्रभारी शामगढ कमलेश प्रजापति के नेतृत्व में शामगढ़ पुलिस को सफलता मिली ।

जानकारी के अनुसार दिनांक 25 दिसम्बर 2022 को रात्री में असमय वाहन चेकिंग हेतु थाना प्रभारी शामगढ द्वारा उनि रितेश नागर व उनि शैलेन्द्र सिह कनेश की टीम को रवाना किया गया था। टीम द्वारा मेलखेडा रोड शांतिकुंज पर स्टापर लगाकर वाहन चेकिंग की जा रही थी कि मेलखेडा की ओर से आने वाली एक सफेद कलर की बिना नंबर पिकअप के चालक द्वारा चेकिंग स्थल पर पुलिस के हाथ देने पर भी नही रोककर लगे हुऐ स्टापर को टक्कर मारकर अपने वाहन को भगाकर ले गया। जिसका पुलिस टीम द्वारा तत्काल पीछा किया गया। संदिग्ध वाहन चालक द्वारा शामगढ से सगोरिया जाने वाले रास्ते पर अपने वाहन को मोड लिया तथा सगोरिया से चांदखेडी जाने वाले कच्चे रास्ते पर मोड लिया तथा कुछ आगे जाकर अंधेरे का लाभ उठाकर वाहन चालक वाहन को छोडकर भाग गया। जिसकी तलाश करने पर नही मिला। विधिवत वाहन की तलाशी पर लेने पर उसके अंदर 24 प्लास्टिक के कट्टों में भरा कुल 480 किलोग्राम अवैक मादक पदार्थ डोडाचूरा पाया गया। जिसको विधिवत जप्त किया जाकर अपराध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया है। अज्ञात वाहन चालक व वाहन स्वामी की तलाश जारी है।

जब्त मशरुका-
अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कुल 480 किलोग्राम किमती करीब 10 लाख रु. सफेद रंग की बिना नंबर महिन्द्रा पिकअप वाहन किमती करीब 5 लाख रू.

उक्त सराहनीय कार्य में इंस्पेक्टर कमलेश प्रजापति शामगढ़ थाना प्रभारी, एसएसपी रितेश नगर, एसएसपी शैलेंद्र सिंह कनेश, पीआर सुरेंद्र चौधरी, पीआर दिलीप सिंह बघेल, पीआर घनश्याम भैसानिया, पीआर प्रमोद व्यास, आरएस रामकरण गुर्जर, आरके हीरालाल यादव, आर नितेश तिवारी, आरके कारूलाल, आरके राकेश, आरके देवेंद्र सिंह, आरके कौशलेंद्र सिंह और आरके बनवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE