BREAKING NEWS
KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 26, 2022, 5:18 pm
BIG NEWS : पल्सर से पायलेटिंग और नीमच जिले का भरभड़िया फंटा, जैसे ही रास्ते में आगे बढ़े अपराधी तो मिली खाकी की नाकाबंदी, जब अधिकारियों ने लिया एक्शन और दिया हाथ तो चला दी ताबड़तोड़ गोलियां, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा के निर्देशन चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ के धरपकड़ अभियान में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक फुल सिंह परस्ते के मार्गदर्शन मे तथा थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक योगेन्द्र सिंह सिसौदिया के नेतृत्व में थाना नीमच केंट की टीम को 04 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मय फारचुनर गाडी के 02 आरोपीयों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है तथा तीन आरोपी मोके से फरार हो गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 26 दिसम्बर 2022 को सउनि कैलाश कुमरे के द्वारा मुखबिर सुचना पर भरभडिया फंटे पर मय फोर्स के नाकाबंदी की गई तभी एक फारचुनर कार क्रमांक जीजे 26 एन 2968 की पायलेटिंग करते हुए काले रंग की पल्सर मोटर सायकल से दो व्यक्ति आये। पायलेटिंग करने वाले मोटर सायकल पर सवार दोनों लड़के मय मोटर सायकल के मोके से भागने में सफल हो गये किंतु सउनि कैलाश कुमरे एंव साथी टीम के द्वारा सुझबुझ से उक्त फारचुनर कार को रोकने का प्रयास किया तो फारचुनर चालक ने अपनी कार से बेरिकेटस को जोरदार टक्कर मारी जिससे कार असंतुलित होकर डिवाईडर से टकरा गई। इतने में एक आरोपी कंडक्टर साईड से बाहर आया जो पुलिस पार्टी पर देशी पिस्टल से फायर करता हुआ भरभडिया की तरफ भागा जैसे तेसे टीम के द्वारा ड्रायवर को अपने कब्जे में किया कि उसके पास बैठे एक ओर व्यक्ति ने फायर करने के उददेश्य से पुलिस टीम के उपर पिस्टल तानी जिसे टीम द्वारा सुझबुझ से अपने कब्जे में किया। 

पकडे गये दोनो आरोपीयो से नाम पता पुछते उन्होने अपना नाम भुपेन्द्र पिता अचलाराम बांबु जाति जाट उम्र 25 साल निवासी ग्राम निमानिया जिला बाडमेर राजस्थान तथा भरत राम पिता सांवल राम परमार निवासी रेबारियों की ढाणी ग्राम मिठौडा जिला बाडमेर राजस्थान के रहने वाले बताये तथा फायरिंग करके भागने वाले व्यक्ति का नाम पुछते फतेहलाल उर्फ महावीर नागदा निवासी ग्राम बिसलवास बामनिया का होना बताया तथा पल्सर गाड़ी से पायलेटिंग करने वालो का नाम पता पुछते कान्हा उर्फ कृष्णा नागदा तथा मुरारीलाल नागदा दोनो निवासीयान ग्राम बिसलवास बामनिया के होना बताया। 

उक्त दोनो आरोपीयों के कब्जे वाली फारचुनर की तलाशी लेते 20 कटटो में कुल 04 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा भरा होना पाया गया। उक्त डोडाचुरा तथा एक पिस्टल एवं 02 जिंदा राउण्ड सउनि केलाश कुमरे द्वारा जप्त किया जाकर आरोपी उक्त डोडाचुरा एवं वाहन किससे लाये एवं डोडाचुरा किसे देने जा रहे थे इसके संबंध में आरोपीयों का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर पुछताछ की जा रही है।

उक्त कार्यवाई में थाना नीमच केंट के सउनि कैलाश कुमरे तथा उनकी टीम का विशेष सराहनीय योगदान रहा।   
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE