खरगोन। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरगोन के स्टॉफ एवं महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं के साथ शहर में राज्य युवा नीति अंतर्गत जागरूकता रेली निकाली गई। रैली में शहर के गणमान्य नागरिकों एवं प्रबुद्धजनों से मप्र शासन द्वारा चाहे गए सुझाव देने के लिए प्रचार-प्रसार किया गया। ताकि भविष्य में प्रदेश शासन की नई युवा नीति बनाई जाएं तो युवा विभिन्न क्षेत्रों में सशक्त बन पाएं और देश निर्माण, राज्य निर्माण सामाजिक दायित्वों तथा राजनीति के क्षेत्र में एक शक्ति सम्पन्न युवा बन पायें।