BREAKING NEWS
KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 29, 2022, 11:18 am
BIG NEWS : किराये के मकान में कब्जा जमाकर खाली करने के लिये मकान मालिक से चाकू के दम पर मांगे 25 लाख रुपये, फिर मालिक पहुंचा थाने तो एक्शन में आये अधिकारी, अब हत्थे चढ़ा आरोपी, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर

Share On:-

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के द्वारा जिले मे गुंडे माफिया तथा आदतन अपराधियो के विरुध कठोर एवं प्रभावी कार्यवाई हेतु निर्देशित किया है। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ महेन्द्र तारणेकर एवं प्रभारी एसडीओपी सीतामउ निकीता सिंह, थाना प्रभारी भानपुरा निरीक्षक अवनीश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन मे चोकी प्रभारी भेंसोदामंडी उप निरी कपिल सौराष्ट्रीय के द्वारा तत्तकाल प्रभावी कार्यवाही की गई।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस चोकी भेंसोदामंडी पर फरियादी लक्ष्मीनारायण पिता बालचंद राठोर उम्र 49 साल निवासी बोलिया बुजुर्ग थाना सुनेल जिला झालावाड ने दिनांक 28 दिसम्बर 2022 को रिपोर्ट किया कि उसका मकान तिरुपति नगर भेंसोदामंडी मे है जिसे माह जुन मे 7000 रुपये प्रतिमाह की दर से गजेन्द्र उर्फ बंटी गुर्जर पिता उदयलाल गुर्जर निवासी बोरखेडा कोटा राजस्थान को किराये पर दिया है। जिसने 02 माह से किराया नही दिया और जब वापस किराया मांगने गया तो गजेन्द्र उर्फ बंटी गुर्जर चाकु दिखाकर बोला कि अब ये मकान मेरा हो गया है आज के बाद इस मकान की तरफ मत देखना नही तो जान से खत्म कर दुंगा तथा मेरे साथ मारपीट की तथा मुझसे मेरे मकान खाली करने के लिये 25 लाख रुपये मांगे। 

फरियादी की रिपोर्ट पर से आरोपी गजेन्द्र उर्फ बंटी गुर्जर पिता उदयलाल गुर्जर निवासी बोरखेडा कोटा राजस्थान हाल निवासी भेसोदामंडी के विरुद्ध अडीबाजी करने तथा अवैध रुप से मकान पर कब्जा जमाने के लिये धारा 386, 327, 506 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाई करते हुए आरोपी गजेन्द्र उर्फ बंटी गुर्जर पिता उदयलाल गुर्जर निवासी बोरखेडा कोटा राजस्थान को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से एक खटकेदार चाकु बरामद किया गया। जिस पर से आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट का प्रकरण प्रथक से कायम किया गया। पुलिस के द्वारा आरोपी के द्वारा अवैध रुप से कब्जे मे रखे मकान को खाली कराकर फरियादी के सुपुर्द किया गया। गिरफ्तार आरोपी गजेन्द्र उर्फ बंटी गुर्जर एक आदतन अपराधी है जिस पर पुर्व मे कोटा मे हत्या, लुट, तथा फिरोती के प्रकरण पंजीबद्ध है। 

आरोपी का आपराधिक इतिहास- 
01- अपराध क्र 154/2000 धारा 302, 201 भादवि थाना उद्योग नगर, कोटा शहर। 
02- अपराध क्र 36/2020 धारा 379, 411 भादवि थाना रेल्वे कालोनी, कोटा शहर।
03- अपराध क्र 173/2020 धारा 384, 34 भादवि थाना कुन्हाडी रेल्वे कालोनी, कोटा शहर। 
04- अपराध क्र 400/ 2021 धारा 392 भादवि थाना रेल्वे कालोनी, कोटा शहर।
05- अपराध क्र 508/2022 धारा 386, 327, 506 भादवि थाना भानपुरा जिला मंदसौर। 
06- अपराध क्र 510/2022 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना भानपुरा जिला मंदसौर।  

उक्त सराहनीय कार्य में उनि कपिल सोराष्ट्रीय चोकी प्रभारी भेसोदामंडी, सउनि देवीसिंह डामोर, सउनि एच एस झाला, प्रआर 588 गंगाचरण, आर 851 करणसिंह, आर 881धर्मेश बैरागी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE