BREAKING NEWS
KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 29, 2022, 4:24 pm
BIG NEWS : दलौदा-नीमच फोरलेन और शासकीय शिक्षक, जैसे ही हुए कार से रवाना तो बजी थाने के फोन की घंटी, फिर जब घेराबंदी कर रोका वाहन तो हुआ ये चौंका देने वाला खुलासा, जानिए ऐसा क्या ले जा रहे थे आरोपी, पढ़े रवि पोरवाल के साथ शाहरुख़ रजा की खबर  

Share On:-

मंदसौर। जिले की दलौदा थाना पुलिस ने बीती रात एक कार से 60 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक पाउडर बरामद किया है जिसकी कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई जा रही है।

दलौदा थाना प्रभारी संजीव सिंह परिहार ने बताया कि पुलिस को कार से मादक पदार्थ तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए थाना क्षेत्र के महू-नीमच फोरलेन हाईवे फतेहगढ़ निरधारि फंटे के निकट ऑल्टो कार क्रमांक MP 69 C 0144 में सवार आरोपी अय्यूब पिता शाहबाज खां पठान उम्र 50 वर्ष निवासी खेजड़िया और याकूब पिता शाहबाज खान उम्र 55 साल निवासी खेजड़िया के कब्जे से 60 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मेक पाउडर बरामद किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी सगे भाई होने के साथ ही शासकीय शिक्षक भी है। 

मौके से पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए अवैध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी अवैध मादक पदार्थ कहां से लेकर आए थे और किसे देने जा रहे थे मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी- 
1- अय्युब पिता शाहबाज खां पठान उम्र 50 साल निवासी खेजडिया थाना सीतामऊ जिला मंदसौर, वर्ग- 03 शिक्षक प्राथमिक विद्यालय खेजडिया ग्राम खेजडिया। 
2- याकुब पिता शाहबाज खां पठान उम्र 55 साल निवासी खेजडिया थाना सीतामऊ जिला मंदसौर, वर्ग- 02 जन शिक्षक संकुल हाईस्कुल खेजडिया।  

जप्तशुदा मश्रुका- 
1- एक पारदर्शी पॉलीथीन मे भरा 60 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक किमती 600000 रुपये। 
2- एक एक सफेद रंग की अल्टो 800 कार नम्बर MP 69 C 0144 किमती 300000 रुपये। 

आरोपियों को आज न्यायालय में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा इसमें और भी खुलासे होने की उम्मीद है। बरामद किए गए मादक पदार्थ स्मैक पावडर की कीमत करीब 6 लाख आंकी गई है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE