नीमच। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी नीमच द्वारा रेडक्रॉस कार्यालय परिसर नीमच में विशेष आवश्यकता वाले मानिसक दिव्यांग बच्चों के विद्यालय का शुभारम गुरूवार को एडीएम नेहा मीना, सहायक कलेक्टर सृजन वर्मा, डिप्टी कलेक्टर आंकाक्षा करोठिया ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया।
मानसिंक दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों से चर्चा करते हुए एडीएम नेहा मीना ने कहा, कि मानसिक विद्यालय अब नियमित रूप से संचालित होगा और नियमित रूप से कक्षाएं संचालित होगी। अभिभावक बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजे। विशेष देखभाल से बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा जायेगा और वे सामान्य बच्चों की तरह ही पढाई-लिखाई कर सकेगें। विद्यालय के शुभारम्भ अवसर पर प्रतिक स्वरूप बच्चों की अध्यापन कक्षा भी शुरू हुई। जिसमें बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा के माध्यम से अध्यापन करवाया गया। शुरूआत में दर्ज 30 बच्चों की कक्षाएं इस विद्यालय में संचालित होगी।