BREAKING NEWS
KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 30, 2022, 12:58 pm
BIG NEWS : 12 वीं कक्षा की छात्रा और कैलाश शर्मा, जब फेसबुक पर हुई दोस्ती तो मिलते बुलाया होटल, फिर मौका पाते ही युवक ने दिया इस घिनौनी घटना को अंजाम, फिर अश्लील वीडियो की देता रहा आरोपी धमकी तो पीड़िता पहुंची थाने, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर    

Share On:-

ग्वालियर। शहर में एक नाबालिग छात्रा को फेसबुक फ्रेंड ने होटल मिलने बुलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। घटना पड़ाव थाना क्षेत्र स्थित रॉक ऑन होटल की है। घटना के बाद आरोपी ने छात्रा के अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह उसका शोषण करता रहा। शोषण और ब्लैकमेल से परेशान होकर छात्रा थाने जा पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र स्थित ढोली बुआ का पुल पर रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा 12 वीं कक्षा में पढ़ती है। कुछ दिन पहले उसकी फेसबुक पर कैलाश शर्मा निवासी एडीमल का पुरा महुआ रोड मुरैना से दोस्ती हुई और दोस्ती के बाद उनके बीच फेसबुक और वाट्सएप पर चैटिंग और बातचीत होने लगी। दस दिसम्बर को कैलाश ने उसे मिलने बुलाया और जब वह मिलने पहुंची तो वह उसे बातचीत करने की कहकर पड़ाव थाने के पास रॉक ऑन होटल लेकर पहुंचा। कमरे में पहुंचते ही वह उससे गलत हरकतें करने लगा। जब उसने विरोध किया तो धमकाकर उसके साथ गलत काम किया।

वारदात को अंजाम देते समय आरोपी ने उसके फोटो और वीडियो बना लिया। वारदात के बाद आरोपी ने उसे धमकाया था कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसके फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। साथ ही वादा किया कि वह उसके साथ शादी करेगा। इसके लिए उसने कोरे पेपर पर अपने हस्ताक्षर व अंगूठा लगाया था।

इसके बाद भी आरोपी उसे ब्लैकमेल कर होटल बुलाता था और उसका शोषण करने लगा। जब छात्रा ने उससे शादी के लिए कहा तो आरोपी ने बताया कि वह तो शादीशुदा है और जब छात्रा ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकी दी कि वह उसे बदनाम कर देगा। धमकी की शिकार पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में पुलिस रवाना कर दी है।

पड़ाव थाने के एसआई मुकेश शर्मा का कहना है कि थाने पर आकर एक छात्रा ने शिकायत कर बताया था कि उसके फेसबुक फ्रेंड ने उसे मिलने के बहाने एक होटल के कमरे में बुलाया और के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना ली जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह शोषण करता रहा पीड़ित की शिकायत पर आरोपी खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है उसकी तलाश की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE