BREAKING NEWS
KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 30, 2022, 3:44 pm
BIG NEWS : इंडस्ट्रीज एरिये के गोदाम से मय ट्रेक्टर ट्रॉली के चोरी गए 200 सीमेंट बेग को मुखबिर की सूचना पर किया बरामद, जावद के एक आरोपी सहित 02 गिरफ्तार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। इण्डस्ट्रीज एरिया निम्बाहेड़ा के एक गोदाम से 200 बेग सीमेंट से भरा ट्रैक्टर चोरी के मामले का कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने तीन दिन में खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया माल बरामद कर लिया है। 

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि निम्बाहेडा इण्डस्ट्रीज एरिया से 25 व 26 दिसम्बर की मध्य रात्रि को प्रार्थी स्टेशन नगर माण्डल चौराया जिला भीलवाडा निवासी सुरज सिंह पंवार पुत्र नाथुसिंह पंवार जाति राजपुत के गोदाम से 200 बैग भरा सीमेंट का ट्रैक्टर अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी किये जाने के मामले में कोतवाली निम्बाहेड़ा में प्रकरण दर्ज कर जांच एएसआई सूरज कुमार को सौंपी गई।     

थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेड़ा फूलचन्द टेलर पुनि द्वारा एएसआई सुरज कुमार, कानि रणजीत, रतनसिंह, अमीत कुमार, ज्ञानप्रकाश की पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा आसुचना संकलन एवं मुखबीर मामुर किये गये सीसीटीवी फुटेज एवं संदिग्ध व्यक्तियो की कॉल डिटेल खंगाली गई। बुधवार को एएसआई सूरज कुमार को मुखबीर से सुचना मिली कि उक्त मामले मे सिमेन्ट से भरा हुआ टेक्ट्रर ट्रोली चोरी करने वाला संदिग्ध अम्बा माता के पास दशहरा मैदान मे खडा है। जिस पर एएसआई सूुरज कुमार पुलिस जाप्ता के साथ तुरन्त मौके पर पहुंचे जहां पर दो संदिग्ध व्यक्ति मिले। जिनको डिटेन कर पुछताछ की गई तो उन्होंने उक्त चोरी करना कबुल किया। 

आरोपियों की सुचना पर मामले में चोरी गया माल 200 सिमेन्ट के बैग से भरा हुआ टेक्ट्रर ट्रोली जो करीब 9 लाख 50 हजार रूपये किमत का था, बरामद कर आरोपी सरलाई थाना कोतवाली निम्बाहेडा निवासी 21 वर्षीय प्रतापसिंह उर्फ शैतानसिंह पुत्र स्वरूपसिंह पंवार जाति राजपुत तथा बरखेडा कामली थाना जावद जिला नीमच मध्यप्रदेश निवासी 24 वर्षीय बसन्तीलाल पुत्र अम्बालाल भील को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।  

पुलिस टीम द्वारा वर्ष 2022 की उपलब्धियां- 

जनवरी 2022 से अब तक पुलिस थाना कोतवाली निम्बाहेडा थानाधिकारी फूलचन्द टेलर के निर्देशन मे सूरज कुमार सहायक उप निरीक्षक के नेतृत्व मे जाप्ता कानि रतनसिंह, कानि अमीत कुमार, कानि ज्ञानप्रकाश, कानि रणजीत, कानि अशोक कुमार टीम द्वारा अवैध हथियारो की धरपकड के 13 मुकदमो मे 21 अवैध पिस्टल, 32 जिन्दा कारतुस एवं दो 12 बोर बन्दुक जब्त की, चोरी एवं नकबजनी के 18 प्रकरणो मे चोरी हुआ सम्पूर्ण माल मशरूका बरामद किया गया एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा घोषित 8 ईनामी गिरफ्तार किये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE