BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 31, 2022, 12:43 pm
KHABAR : स्काउट राष्ट्रीय जंबूरी में जिले के 24 विद्यार्थी होंगे शामिल, दल को जिला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा सहित अन्य ने दिखाई हरी झंडी, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। 18 वीं स्काउट राष्ट्रीय जंबूरी हेतु जिले के 24 विद्यार्थी शामिल होंगे। यह दल रतलाम से शुक्रवार को रवाना हुआ। दल में शासकीय कन्या शिक्षा परिसर रतलाम की 3 छात्राएं, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापुरा माताजी की 3 छात्राएं, शिक्षा विभाग की 6 छात्राएं तथा 12 छात्र शामिल है। दल शुक्रवार प्रातः 8ः30 उज्जैन के लिए रवाना हुआ।

जनजाति कार्य विभाग और शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों का यह दल 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक उज्जैन में सहायक राज्य संगठन आयुक्त के मार्गदर्शन में प्री कैंप में सहभागिता करेगा। वहां से 2 जनवरी को जंबूरी स्थल रोहट पाली (राजस्थान) के लिए रवाना होंगे। जहां 4 जनवरी से 10 जनवरी तक राष्ट्रीय जंबूरी में अपनी सहभागिता प्रशिक्षण दल के साथ करेंगे। दल को जिला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा, सहायक आयुक्त  पारुल जैन, डॉ. सुलोचना शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य सुभाष कुमावत, कन्या शिक्षा परिसर प्राचार्य गणतंत्र मेहता दल, प्रभारी भावना पुरोहित, आशा दुबे सहित संबंधित शिक्षक मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE