BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 31, 2022, 4:07 pm
KHABAR : राज्य शिक्षा केन्द्र व नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के निर्देशानुसार नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत विकास खंड स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

जावद । नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण उन्मुखीकरण कार्यक्रम जनपद शिक्षा केंद्र जावद जिला नीमच के सभाघर में शुक्रवार दिनांक 30 दिसम्बर 2022 को आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जन शिक्षक सुनील शर्मा द्वारा माँ सरस्वती की वंदना से शुरू हुआ।  प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला साक्षरता सह समन्वयक रामेश्वर नायक, जनपद शिक्षा केंद्र जावद बीएसी घनश्याम मेघवाल, अशोक सकवाडिया के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में आयोजित किया गया।  

प्रशिक्षण में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का परिचय, कार्यक्रम के उद्देश्य, कार्यक्रम का लक्ष्य, प्रशासनिक संरचना, नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालन में अन्य विभागों के सहयोग, अक्षर साथी का चयन, सामाजिक चेतना केंद्रों का संचालन, अक्षर साथी और संस्था प्रधान के कार्य, सामाजिक चेतना केंद्रों की मानिटरिंग वातावरण निर्माण हेतु गतिविधियां, सर्वे प्रक्रिया और पठन-पाठन आदि सभी बिंदुओं पर विस्तार से प्रशिक्षण विकासखंड साक्षरता सह समन्वयक तुलसी गिरी गोस्वामी द्वारा द्वारा पीपीटी के माध्यम से दिया गया। साथ ही नवभारत साक्षरता कार्यक्रम और प्रौढ़ शिक्षा ऐप पर लॉगीन व पंजीयन ऐप पर आने वाली समस्याओं पर चर्चा कर समस्याओं का निदान पीपीटी के माध्यम से विस्तृत व सरल तरीके से समझाया। 

कार्यक्रम में जिला सह समन्वयक रामेश्वरलाल नायक ने नव भारत साक्षरता कार्यक्रम को जन आंदोलन बनाने की प्रेरणा देते हुए जन-जन तक असाक्षर को नवभारत साक्षरता के अंतर्गत साक्षर करने का सन्देश दिया। अभी तक हम असाक्षरता रूपी कालनेमी पिशाचनी का लगा रहें थे अनुमान, अब हमें असाक्षरता को मिटाने के लिए बनना पड़ेगा हनुमान। इसके लिए हमें पंच, सरपंच, पार्षद  अध्यक्ष व समाज के गणमान्य नागरिकों का सहयोग लेना होगा। 
   
जनपद शिक्षा केंद्र जावद जिला नीमच के बीएसी घनश्याम मेघवाल, अशोक सकवाडिया ने भी नव भारत साक्षरता कार्यक्रम को संकुल स्तर व शाला स्तर पर बेहतर बनाने और साक्षरता के लक्ष्य को प्राप्त करने की कार्य योजना बनाकर वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार असाक्षरों का सर्वे कर पंजीयन व सत्यापन कार्य के बारे में सरल शब्दों में जानकारी दी। प्रशिक्षण में सभी संकुल सह समन्वयक दिनेश सेन जावद, शौकीन कीर अठाना, प्रकाश चंद धाकड़ नयागांव, देवेंद्र नगर सरवानिया महाराज, धीरज पाटीदार जनकपुर, तुलसीराम मेघवाल डिकेन, सत्यनारायण सोलंकी रतनगढ़, मोहनलाल गणावा सिंगोली, कुंज बिहारी बारबर जाट, आशाराम धाकड़ कदवासा, विपिन जैन झांतला, मनीष कुमार जैन ताल एवं सभी जन शिक्षक साथी सुनील शर्मा, भानु प्रकाश मेघवाल, घनश्याम राठौड़, सरफराज, दिनेश अहीर, विनीत बॉडीका, राजूलाल गुर्जर, कमल राठौड़, प्रभुलाल पाटीदार, धीरज पाटीदार, प्रकाश धाकड़ उपस्थित रहे। 

अंत में आभार जनपद शिक्षा केंद्र जावद के बीएसी अशोक सकवाडिया द्वारा व्यक्त किया गया।
अंत में निर्णय लिया गया कि नवभारत साक्षरता कार्यक्रम जन आन्दोलन से ही सम्भव होगा। इसके लिए समाज में शिक्षा के महत्व व लाभ को समझाकर सभी असाक्षरों को साक्षर करना आवश्यक हैं।     

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE