BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 3, 2023, 10:58 am
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक आयोजित, जिले में युवा दिवस पर होगा सामूहिक सूर्य नमस्‍कार, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। समय सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्‍टर ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सिंह चौहान, अपर कलेक्‍टर महेंद्र सिंह कवचे, एसडीएम प्रदीप सोनी, ट्रेनी आईएएस टी. प्रतीक राव सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्‍ड स्‍तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए।

बैठक में कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि युवा दिवस 12 जनवरी को सामूहिक सूर्य नमस्‍कार का जिला स्‍तरीय कार्यक्रम उत्‍कृष्‍ट स्‍कूल देवास में आयोजित किया जायेगा। 12 जनवरी युवा दिवस पर सामूहिक सूर्य नमस्‍कार जिले के सभी स्‍कूलों में आयोजित होगा। जिले में 13 जनवरी को रोजगार दिवस मनाया जायेगा और जिला स्‍तर पर मल्‍हार स्‍मृति मंदिर देवास में रोजगार मेला भी आयोजित किया जायेगा। जिसमें जिले के युवाओं को रोजगार मिलेगा।

कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह/निकाह योजनांतर्गत निःशुल्क सर्वधर्म सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलन 18 जनवरी 2023 को कृषि उपज मण्डी प्रांगण सोनकच्छ में आयोजित किया जा रहा है। सभी संबंधित अधिकारी सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलन के संबंध में आवश्‍यक तैयारियां समय रहते कर लें।

कलेक्टर गुप्ता ने विभागवार टीएल प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि टीएल प्रकरणों पर कार्यवाही कर समय-सीमा में निराकृ‍त करें। प्रकरणों को “उत्‍तरा पोर्टल’’ पोर्टल पर दर्ज करते हुए उसका संक्षिप्त विवरण डाले एवं सभी‍ जिला अधिकारी पोर्टल को नियमित रूप से देंखे।

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि जिले में सामूहिक कृषि पट्टे जिन सहका‍री समितियों को दिये गये थे। सभी समितियों की जांच करें जो समिति कार्य नहीं कर रही है, उन समितियों की भूमि को शासकीय भूमि में परिवर्तित करें। जिले में चिंहित की गई राशन दुकान एवं संजीविनी क्लिनिक के लिए भूमि आवंटित कर कार्य शुरू करें।

कलेक्टर गुप्ता ने सीएम हेल्पलाइन पर लम्बित शिकायतों की विभागवार समीक्षा कर निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को अगले लेवल में न जाने दें, पहली प्राथमिकता रखते हुए शिकायतों का त्वरित निराकरण करें तथा विभागीय रैंक सुधारें। उन्‍होंने कहा कि सभी विभाग सीएम हेल्‍पलाइन पर लम्बित शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक करें। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण करें। सभी शिकायतें शत-प्रतिशत निराकृत हों, कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट नहीं रहे। कलेक्टर गुप्ता ने निर्देश दिये कि 50 दिवस से अधिक लम्बित शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से संतुष्टि पूर्वक करें। समाधान ऑनलाइन शिकायतों का निराकरण समय-सीमा में करें।

कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि जिले में दिव्‍यांगजनों को निरूशुल्‍क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए विशेष परीक्षण/चिन्‍हांकन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविरों में सभी पात्र हितग्राहियों को लाभा‍न्वित करें। कलेक्टर गुप्ता ने निर्देश दिए कि शासन द्वारा संचालित संबल 2.0 योजना एवं मुख्यमंत्री भू-अधिकार योजना के आवेदन प्राप्त कर पात्र हितग्राहियों को योजना से जोड़ने की कार्रवाई शुरू करें। लक्ष्य रखें कि इन योजनाओं में कोई भी पात्र हितग्राही ना छूटे।

कलेक्टर गुप्ता ने निर्देश दिए कि जिले में आयुष्‍मान कार्ड बनाने के लिए चलाये जा रहे महा अभियान में पात्र हितग्राहियों को लाये और आयुष्‍मान कार्ड बनवाये। आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य पूर्ण करें। सभी आंगनवाडी कार्यकर्ता महाअभियान में अपने क्षेत्र के नागरिकों को लेकर आये और उनका आयुष्‍मान कार्ड बनवाने में सहयोग करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE