नीमच। समाधान एक दिन के तहत लोकसेवा केन्द्रो के माध्यम से त्वरित सेवाएं प्रदान की जा रही है। नीमच स्कीम नम्बर-9 अरबाज पिता मोहम्मद असलम को लोकसेवा केन्द्र नीमच से मंगलवार को मात्र एक घन्टे में ही निवासी प्रमाण पत्र मिल जाने से वह काफी खुश है। अरबाज ने मंगलवार को जरूरत पडने पर सुबह 11 बजे लोकसेवा केन्द्र नीमच में मूल निवासी का प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया और उसे मंगलवार को ही दोपहर 12 बजे मूल निवासी का प्रमाण पत्र मिल गया। एक घन्टे में निवासी प्रमाण पत्र मिल जाने वह काफी खुश है। उसका कहना है, कि उसने सोचा ही नही था, कि उसे इनती जल्दी निवासी प्रमाण पत्र मिल जायेगा। परन्तु जब उसे प्रमाण पत्र मिला तो, वह कहने लगा कि सरकारी काम भी अब इतनी जल्दी आसानी से हो रहे है।