नीमच। कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए सभी विद्यालयों का समय परिवर्तित करने के आदेश दिए है।
आज दिनांक 04 जनवरी को जारी आदेश में जिला नीमच अन्तर्गत संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय/अनुदान प्राप्त/आंगनवाडी एवं समस्त बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों में शीतऋतु एवं तापमान में आयी गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए छात्रहित में जिले में कक्षा नर्सरी से कक्षा 5वीं तक संचालित समस्त विद्यालयों का संचालन समय प्रातः 09 बजे से नियत किया जाता है।
दिनांक 05 जनवरी 2023 से अन्य आगामी आदेश होने तक समस्त शासकीय/अशासकीय/अनुदान प्राप्त/आंगनवाडी एवं समस्त बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से 5वीं तक की कक्षाएं प्रातः 09 बजे के पूर्व प्रारंभ नहीं की जायेगी। शेष कक्षाओं के संचालन समय हेतु विद्यालय प्रबंधन छात्रहित में स्वयं निर्णय ले सकेंगे।