नीमच। इंदिरा नगर वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद सुमित्रा मुकेश पोरवाल ने आरोप लगाया है कि नगर पालिका नीमच के जलकल विभाग के अधिकारी दोहरी नीति अपना रहे है। पार्षद पोरवाल ने कहा कि जलकल के नाम पर 250 प्रति घर लिए जा रहे हैं और इसी कॉलोनी में चार मकान छोड़कर नवीन कनेक्शन पर मात्र 60 रुपये लिए जा रहे हैं।
पार्षद पोरवाल ने कहा कि कॉलोनी बनाकर नगर पालिका को हैंड ओवर करी है तब से अब तक नीतिगत निर्णय का हवाला देकर आम जनता को ठगा जा रहा है। नगर पालिका परिषद की बैठक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाकर शहर के प्रत्येक कॉलोनी नगर मोहल्ले में समान शुल्क लिया जाए, जिससे कि जनता पर भार नहीं बड़े। मुद्दा बड़ा गंभीर है इस पर नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा भी संज्ञान में लेकर आम जनता को राहत दिलाई शीघ्र की नगर पालिका अधिकारी से मिलकर इस संबंध में चर्चा की जाएगी। आगामी परिषद की बैठक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
पोरवाल ने कहा कि एक दिन छोड़कर एक दिन जल सप्लाई किया जा रहा है, उसके बाद भी भरपूर पैसा लिया जा रहा है। शहर की जनता को प्रतिदिन जल वितरण किया जाना चाहिए। जब हमारे पास पर्याप्त मात्रा में पानी है तो हम देने में संकोच क्यों करें। आम जनता ने हमें निर्वाचित कर कर इसलिए भेजा कि हम उनकी लड़ाई को लड़ सके शहर की जनता को नगर परिषद से अनेक अपेक्षाएं हैं जिस पर खरा उतरने का प्रयास करें।