नीमच। शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए नगरीय निकाय में विशेषकर खुले आसमान के नीचे सोने वाले बेघर व्यक्तियों को राहत प्रदान करने हेतु नगरीय निकायों में आश्रय स्थल के लिए हेल्पलाईन नम्बर जारी किए गए हैं।
परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण आकांक्षा करोठिया ने अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को नगरीय क्षेत्र अन्तर्गत बेघर व्यक्ति रोड़ पर सोया मिले, ठंड से काँपता हुआ दिखे, तो संबंधित नगरीय निकाय के हेल्प लाईन नम्बर पर सम्पर्क करें तथा जिला स्तर पर जानकीलाल प्रजापति, डूडा कार्यालय नीमच मो. 97553-98360 पर सम्पर्क कर, सूचित करें।