रतलाम। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर अपर कलेक्टर द्वारा करंट लगने से मृत्यु होने पर मृतक के परिजन को मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। ग्राम गडावदिया तहसील रावटी निवासी नाथु भगोरा पिता थावरा भगोरा 13 मई 22 को खेत पर फसल को पानी पिलाने के दौरान मोटर चालू करते समय करंट लगने से मृत्यु होने पर मृतक के वैध वारिस पत्नी शांतिबाई पति स्व. नाथु भगोरा को आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।