चितौड़गढ़ । चितौड़गढ़ अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की बड़ीसादड़ी शाखा द्वारा आयोजित अरबन ऋण मेला एवं ग्राहक सम्पर्क कार्यक्रम गुरूवार को दुर्गामाता मन्दिर परिसर में बैंक अध्यक्ष डॉ आईएम सेठिया के मुख्य आतिथ्य एवं उपाध्यक्ष शिवनारायण मानधना, निदेशक रणजीत सिंह नाहर, वृद्धिचन्द कोठारी, हरिश चन्द्र आहूजा, बाबरमल मीणा, हेमन्त कुमार शर्मा एवं प्रबन्ध निदेशक वन्दना वजीरानी के विशिष्ठ आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
बैंक अध्यक्ष डॉ आईएम सेठिया ने कहा कि अरबन बैंक सेवा और सहकारिता के माध्यम से समाज के मध्यम वर्ग की समृद्धि के लिए कार्य करना ही बैंक की स्थापना के पीछे मुख्य ध्येय है एवं विगत 22 वर्षों से इसी भावना से कार्यरत है एवं यूपीआई सहित सभी सेवाए सभी शाखाओं पर उपलब्ध है।
बैंक उपाध्यक्ष शिवनारायण मानधना ने कहा कि बैंक ने सदैंव अल्प बचत को प्रोत्साहित कर आमजन को जोडा है। निदेशकगणों ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राहक संतुष्ठि ही हमारी पूंजी है एवं प्रत्येक व्यक्ति से बैंक से जुडने का आह्वान किया। प्रबन्ध निदेशक वन्दना वजीरानी ने बैंक की स्थापना से लेकर अब तक की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की। गणमान्य बन्धु नक्षत्रमल धाकड, सज्जनलाल नागौरी, विनोद कंठालिया, प्रकाश धाकड, प्रेम सिंह मेहता, महेन्द्र सामोता ने भी विचार व्यक्त कर बैंक द्वारा प्रदत सेवाओं की सराहना की।
प्रारम्भ में सभी अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
महाप्रबन्धक दिनेश चन्द्र खण्डेलवाल, प्रबन्धक प्रशासन जेपी जोशी, शाखा प्रबन्धक वैभव पोरवाल, राजेश अवस्थी, अंकित श्रीवास्तव शुभम तरावत, कविता मेनारिया सहित स्टॉफगणों ने अतिथियों का उपरणा से स्वागत किया।
संचालन महाप्रबन्धक दिनेश चन्द्र खण्डेलवाल एवं आभार शाखा प्रबन्धक वैभव पोरवाल ने व्यक्त किया।
ऋण मेले में 1 करोड की ऋण स्वीकृत-
प्रबन्ध निदेशक वन्दना वजीरानी के अनुसार बडीसादडी शाखा परिसर में आयोजित प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित ऋण मेले में कुल 1 करोड 30 लाख के ऋण प्रस्ताव प्राप्त हुए। जिसमें 1 करोड 1 लाख के ऋणों की स्वीकृति प्रदान की गई।
बैंक अध्यक्ष डॉ सेठिया के अनुसार आवृति जमा योजना हेतु शाखा द्वारा विशेष प्रयास किये जायेगे।