नीमच। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तहत संचालित समस्त योजनाओं की ग्रेडिंग सिस्टम लागू किया गया है। माह नवम्बर 2022 की ग्रेडिंग अपर सचिव मप्र शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भोपाल द्वारा दिनांक 06 जनवरी 2023 को जारी की गई।
कलेक्टर मयंक अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद के कुशल नेतृत्व से नीमच जिले ने यह उपलब्धि चौथी बार हासिल कर जिला प्रदेश में सिरमौर बना हुआ है। ग्रेडिंग सिस्टिम के तहत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तहत संचालित समस्त योजनाओं राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, महात्मा गांधी नरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना, स्वच्छ भारत मिशन, पंचायत, सीएम हेल्प लाईन एवं जिला स्तर पर जनपद पंचायत ग्रेडिंग के आधार पर सभी जिलो का माहांत की जिलेवार एवं संभागवार प्रगति का आंकलन किया जाता है। इसमें निरंतर शासन की योजनाओं की लक्ष्यपूर्ति समय सीमा में किए जाने तथा विभिन्न मापदण्डों के आधार पर प्रत्येक जिले अंक दिए जाकर रैकिंग का निर्धारण किया जाता है, अंकों के आधार पर ओवर ऑल जिले की ग्रेडिंग ए प्लस, 05 में से 4.50 औसत अंक प्राप्त कर प्रदेश में जिला फिर से एक बार प्रथम रहा।
कलेक्टर मयंक अग्रवाल द्वारा ग्रामीण विकास विभाग की समस्त योजनाओं की विकासखण्ड स्तर पर निरंतर समीक्षा की जाकर दिए गए निर्देशानुसार जिले में योजना के क्रियान्वयन से तथा गुरु प्रसाद द्वारा समय समय पर प्रति सप्ताह समीक्षा की जाकर योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं का त्वररित निराकरण, निर्धारित लक्ष्यपूर्ति, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यदक्षता हेतु मोटिवेट करना, सभी विभागों के साथ समन्वय बैठक कर समय-समय पर समीक्षा किए जाने के परिणाम स्वरुप ही नीमच अपनी रैक को विगत तीन माह से बरकरार रख पाया। इस उपलब्धि में जिले के सभी जनप्रतिनिधियों का विशेष सहयोग तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कठिन परिश्रम से यह स्थान हासिल हुआ है।
इस उपलब्धि पर जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद द्वारा ग्रामीण विकास विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भविष्य में ओर कठिन परिश्रम के साथ शासन की समस्त योजनाओं की लक्ष्यपूर्ति तथा अधिक से अधिक हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे ऐसे निर्देश दिए। यह जानकारी अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत नीमच अरविंद डामोर द्वारा दी गई।