देवास। जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण,विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी कड़ी में आज 07 जनवरी को देवास (ब) ग्राम बरोठा में कार्यवाही कर अवैध शराब व महुआ लाहान बरामद किया गया। महुआ लाहान को विधिवत नष्ट किया गया। कार्यवाही में कुल 06 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध किये गए । कार्यवाही में 35 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 3500 किलो ग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया, जप्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 1 लाख 82 हजार रुपए है। कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक डी.पी.सिंह, उमेश स्वर्णकार राजकुमारी मंडलोई , प्रेम यादव , विजय कुचेरिया, दिनेश भार्गव आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, विष्णु प्रसाद,दीपक धुरिया, आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जयसवाल, दीपक, सनत ओझा,विकास गौतम, नितिन सोनी, आशीष, राजेश जोशी,अशोक सेन, अरविन्द जिनवाल एवं सैनिक किशोर, संजय शर्मा, केदार चौधरी शामिल थे। जिले में इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।