नीमच। शहर में विद्युत वितरण केंद्र के अंतर्गत कार्यपालन यंत्री ब्रजेश यादव के निर्देश पर शहर में हो रही विद्युत चोरी रोकने हेतु सोमवार को एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गयाl जिसमे जांच हेतु 8 दल ने शहर के अलग अलग क्षेत्रो में जाकर जांच जी गई। जिसमें जांच के दौरान 178 कनेक्शनों में से 12 कनेक्शनों में विद्युत चोरी पाई गई।
इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए शहर के सहायक यंत्री महिमा सोनी द्वारा बताया गया कि विभिन्न श्रेणियों के विद्युत कनेक्शनों को चेक किया गया। इस हेतु 8 टीमों का गठन किया गया। प्रत्येक टीम में चार अधिकारी एवं कर्मचारी थे जो की राजस्व कॉलोनी, इंद्रानगर, विकास नगर, टीचर्स कॉलोनी, हुडको कॉलोनी, घण्टाघर, मूलचंद मार्ग, यादव मंडी आदि क्षेत्री में आज दिनांक कुल 178 कनेक्शन को चेक किए गए। जिनमें से 12 विद्युत कनेक्शनों में चेकिंग के दौरान विद्युत चोरी मिली जहां नियम अनुसार ऑनलाइन मौका पंचनामे बनाए गए। विद्युत चोरी रोकने हेतु अब ये अभियान आगामी दिनों में भी इसी प्रकार से चलाकर नीमच शहर के अंतर्गत विद्युत चेकिंग का कार्य किया जाएगा।