BREAKING NEWS
महेश्वर से निकली जय महाकाल कांवड़ यात्रा का.. <<     खंडवा के मरीजों के लिए बड़ी खुशखबरी,बड़ौदा.. <<     KHABAR : भारतीय मजदूर संघ ने मनाया वरिष्ठ दिवस,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24.. <<     KHABAR : खेड़ी में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन.. <<     इंदिरा सागर डूब प्रभावित किसानों का बड़ा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में थमा मानसून, उमस ने बढ़ाई बेचैनी,.. <<     त्योहारों को लेकर महिदपुर पुलिस अलर्ट,.. <<     कालापीपल के खोकरा कला में 24 अगस्त को भव्य.. <<     KHABAR : डाकघर की स्पीड पोस्ट व पार्सल सेवा से.. <<     KHABAR : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने बैंकर्स की बैठक.. <<     शहडोल जिला अस्पताल में बदहाली की लाइव.. <<     KHABAR : क्लबफुट क्लिनिक में 12 बच्चों का उपचार, तीन.. <<     बोल बम के जयकारों से गूंजा पोलाय खुर्द, 20 किमी.. <<     KHABAR : 24 अगस्त को खोकरा कला में निकलेगी विशाल.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम गायरी गुड़ा और मायके आई.. <<     KHABAR ; 6 सितंबर को मंदसौर में होगा षष्ठम मालव.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य कावड़ यात्रा, गूंजे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 14, 2023, 5:27 pm
NEWS : महावीर जैन मंडल की बैठक संपन्न, सदस्यता एवं परिवार की जानकारी के लिए चलेगा अभियान, महावीर जयंती पर युवा और महिला सम्मेलन के साथ होंगे नए कार्यक्रम, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। श्री महावीर जैन मंडल कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार सांय जैन मांगलिक धाम में मंडल संरक्षक अशोक कुमार मेहता ,चंद्र सिंह कोठारी, ओमप्रकाश अजमेरा, अशोक कुमार नाहर तथा ललित कुमार सेठिया के मुख्य आतिथ्य में एवं मंडल के अध्यक्ष डॉ आई एम सेठिया  की अध्यक्षता में संपन्न हुई। 
मंडल के प्रचार प्रसार सचिव सुधीर जैन ने विज्ञप्ति में बताया कि इस बैठक में नगर परिषद चित्तौड़गढ़ में निवासरत जैन परिवारों की पारिवारिक जानकारी संग्रहित कर अरिहंत निर्देशिका का प्रकाशन करने एव सदस्यता अभियान को व्यापक रूप से चलाने का निर्णय किया गया। साथ ही शिक्षा, चिकित्सा व जरूरतमंद को आर्थिक सहायता के लिए भी विशेष फंड के लिए अंशदान देने हेतु समाजजनों से आग्रह करने का निर्णय लिया गया ।
 नवकार मंत्र से प्रारंभ हुई बैठक में सर्व प्रथम मंडल महासचिव रणजीत नाहर ने सभी का स्वागत करते हुए पूर्व बैठक में संपन्न कार्यवाही को प्रस्तुत कर अनुमोदन कराया।मंडल अध्यक्ष डा आई एम सेठिया ने आम सभा के विषयों पर चर्चा करते हुए बताया कि सदस्यो की वार्षिक आम सभा आगामी 29 जनवरी 2023 रविवार को अहिंसा नगर में आयोजित की जाएगी  जिसमे आय व्यय, आयोजित गतिविधियों के विवरण के साथ जैन परिवारों की सदस्यता जानकारी हेतु अरिहंत  प्रकाशन के साथ संस्थान पंजियन की कार्यवाही पर चर्चा की जाएगी।
पूर्व में अरिहंत का प्रकाशन 2016 में हुआ था  जिसके बाद जैन परिवारों के सदस्यों की जानकारी अपडेट करने की महत्वपूर्ण आवश्यकता को देखते हुए मंडल अध्यक्ष डा आई एम सेठिया के निर्देशन में अरिहंत प्रकाशन का निर्णय लिया गया।  महिला मंडल अध्यक्ष ज्योति चंडालिया, महासचिव कल्पना मेहता  व युवा मंच अध्यक्ष आदित्य नागोरी महामंत्री बोर्दिया ने महावीर जयंती पर महिला सम्मेलन, सांस्कृतिक संध्या, जैन मेला ,  युवा सम्मेलन आदि की जानकारी प्रस्तुत की। मंडल कोषाध्यक्ष संपतलाल डांगी ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। पूर्व अध्यक्ष रघुवीर जैन, गोतम पोखरना,कमल जैन,महेंद्र टोंग्या सहित विमल कोठारी, सुधीर जैन, सुनील बोहरा, सुरेश मेहता, निरंजन नागोरी ,सुनील बोहरा आदि ने विचार व्यक्त कर महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
बैठक में ऋषभ लाल सुराणा, सोहनलाल पोखरना,मुकेश चीपड़, प्रदीप डांगी, अशोक भंडारी, अशोक नाहर, डॉ अरविंद सांखला, रजनीश खाब्या, सुरेश लोढ़ा, के एम जैन, अशोक भंडारी, राजकुमार बज, रमेश चंद्र अजमेरा, नवीन जैन, कैलाश बाघमार, चांदमल बोकाड़िया, सांवरमल बोलिया, सुनील गोखरू, राकेश सेठिया, विपिन नाहर, रोशन लाल लोढ़ा, राजेश ढीलिवाल,आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE