नीमच। सावन की हरियाली और तीज के उल्लास के बीच सर्व ब्राह्मण महिला समिति द्वारा हरियाली एवं तीज महोत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित अतिथि श्रीमती लक्ष्मी शर्मा की उपस्थिति में महिलाओं ने गीत-संगीत, नृत्य एवं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के साथ सावन पर्व का आनंद लिया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किए। तीज क्वीन प्रतियोगिता, लकी ड्रॉ, हाउजी एवं विभिन्न फन गेम्स आयोजन के प्रमुख आकर्षण रहे। प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। स्वादिष्ट व्यंजनों का भी सभी ने आनंद लिया।
आयोजन में संगीता शर्मा, संगीता जोशी, अनीता जोशी, अर्चना तिवारी, हेमा जोशी, संजू तिवारी, किरण तिवारी, सीमा शर्मा, आरती व्यास, शशि शर्मा, संतोष शर्मा, निधि शर्मा, रीता शर्मा एवं भारती शर्मा सहित समिति की सदस्य उपस्थित रहीं।
आयोजकों ने बताया कि समिति का समाज से जुड़ाव करीब 16 वर्षों से है। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य समाज की महिलाओं को एकजुट करने के साथ उनकी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और आपसी मेल-जोल एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। सावन और तीज के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया।