देवरी खवासा। गांव के होनहार युवा अभिषेक राठौर, पिता राधेश्याम राठौर ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर IIIT सूरत से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर परिवार के साथ-साथ देवरी खवासा गांव का गौरव बढ़ाया है।
अभिषेक की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। डिग्री प्राप्त करने पर परिजनों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अभिषेक ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवारजनों एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग को दिया।
अभिषेक की उपलब्धि की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों एवं परिचितों ने उन्हें बधाई दी। ग्रामीणों ने कहा कि छोटे से गांव से निकलकर प्रतिष्ठित संस्थान से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करना अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
अभिषेक ने अपनी सफलता से यह साबित किया कि दृढ़ इच्छाशक्ति, मेहनत और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी उपलब्धि से गांव के युवाओं में शिक्षा के प्रति उत्साह और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
परिवारजनों एवं ग्रामीणों ने अभिषेक राठौर को भविष्य में भी नई ऊंचाइयां हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।