BREAKING NEWS
KHABAR : पोलाय खुर्द से सुंदरगढ़ महाकाल मंदिर तक 20.. <<     पिपोरा गांव में दर्दनाक घटना: जहरीला पदार्थ.. <<     KHABAR : बामनिया पहुंची संत रविदास महाराज की कलश.. <<     देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के कड़े.. <<     कसरावद में जय महाकाल कावड़ यात्रा का भव्य.. <<     “दतिया में रविवार को बनेगा पार्थिव शिवलिंग,.. <<     नेवरी में वीरांगना अवंतीबाई लोधी के.. <<     KHABAR : बीजेपी को लगा झटका, 25 कार्यकर्ता कांग्रेस.. <<     KHABAR : लोधी समाज में युवा नेतृत्व को जिम्मेदारी,.. <<     KHABAR : पानी-पानी हुआ जिला अस्पताल, मरीजों ने खुद.. <<     सोनकच्छ में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का.. <<     देवास पुलिस का बड़ा धमाका,ढाबे पर खाना खा रहा.. <<     REPORT : समय पर उपचार से बची गाय और गर्भस्थ बछड़े की.. <<     KHABAR : इंदिरा सागर डूब प्रभावित किसानों ने किया.. <<     NEWS : नगरीय निकाय चुनाव को लेकर स्क्रीनिंग.. <<     BIG NEWS : फर्जी ‘आर्मी जवान’ की खुली पोल, सेना की.. <<     KHABAR : 12 घंटे में ट्रक चोरी का खुलासा, राजस्थान के.. <<     KHABAR : पालक संघ ने केंद्रीय विद्यालय में रोपे 101.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 23, 2026, 10:31 am
KHABAR : पालक संघ ने केंद्रीय विद्यालय में रोपे 101 पौधे, बच्चों को दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, नीम, जामुन, आंवला, करंज सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पालक महासंघ मध्यप्रदेश जिला इकाई नीमच एवं महिला विंग के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता अभियान के तहत एरोड्रम रोड स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय प्राचार्य देवेन्द्र सुनकरिया के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में छायादार एवं फलदार सहित विभिन्न प्रजातियों के 101 पौधे रोपे गए। इस दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम में पालक महासंघ मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पर्यावरण मित्र जगदीश शर्मा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय प्राचार्य देवेन्द्र सुनकरिया ने पालक संघ को आश्वस्त किया कि विद्यालय परिसर में लगाए गए सभी पौधों की नियमित निगरानी की जाएगी। उन्होंने पौधों को सुरक्षित रखते हुए विद्यालय परिसर में हरियाली बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर समाजसेविका सरोज गांधी, सेवानिवृत्त प्राचार्य किशोर सिंह जैन एवं सविता चौधरी ने विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता एवं अनुशासन की सराहना की। उन्होंने विद्यालय परिवार एवं प्राचार्य की पर्यावरण संरक्षण के प्रति रुचि की प्रशंसा करते हुए सभी से पौधों की देखभाल का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के हाथों पौधारोपण की शुरुआत कराई गई। इसके बाद पालक संघ पदाधिकारियों एवं विद्यालय स्टाफ ने नीम, जामुन, आंवला, करंज, कचनार, अशोक, गुड़हल, शीशम, आम, गुलाब एवं चांदनी सहित 101 पौधे रोपे। इन पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखभाल की जिम्मेदारी विद्यालय परिवार ने ली।

कार्यक्रम में पालक महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, समाजसेवी ओमप्रकाश अग्रवाल, राहुल श्यामनानी, बालकृष्ण सोलंकी, राजेन्द्र बेनीवाल, समाजसेविका सरोज गांधी, पालक संघ के कपील शुक्ला, सतीश शर्मा, अजय शर्मा, उमा जैन, ऊषा मित्तल, आशा सांभर, भावना कांठेड़, मंजु नागेश जोगनिया, एडवोकेट श्वेता शर्मा, भगवती जगदीश शर्मा सहित विद्यालय परिवार के छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को गायत्री परिवार की ‘अखंड ज्योति’ पत्रिका वितरित की गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों एवं उनके परिवारों को ज्ञानवर्धक सामग्री से जोड़ना रहा। कार्यक्रम की जानकारी पालक महासंघ जिला इकाई महिला विंग की मीडिया प्रभारी आशा सांभर ने दी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE