चित्तौड़गढ़। शहर के निकटवर्ती ग्राम मानपुरा में अपनी माँ की द्वितीय पुण्य तिथि पर उसके बेटों ने गांव के राउमावि में कक्षा कक्ष का निर्माण कार्य करवाया।
जानकारी अनुसार स्व. कमला देवी की द्वितीय पुण्यतिथि पर उनके पुत्र गोपाल गिरी एवं राजू गिरी गोस्वामी द्वारा बनवाए गए कक्षा कक्ष का विद्यालय प्रधानाध्यापक शक्ति सिंह राठौड़ के साथ स्वर्गीय कमला देवी के दोनों पुत्र और ग्रामीणों द्वारा फीता काटकर का उद्घाटन किया गया। विद्यालय प्रधानाध्यापक मय स्टॉफ ग्रामीणों ने गोपाल गिरी एवं राजू गिरी गोस्वामी के परिवार के सदस्यों का फूल माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। प्रधानाध्यापक राठौड़ ने समस्त गोस्वामी समाज की सराहना करते हुए कहा कि आज प्रतिस्पर्धा के इस युग में समय-समय पर प्रेरणा व निरंतर डटे रहने के लिए धैर्य की आवश्यकता है। बालक बालिकाएँ आज हर जगह अग्रणी भूमिकाओं में है। प्रदेश की बेटे बेटियाँ भी अच्छी शिक्षा के साथ पढ़-लिखकर अपने परिवार, समाज व प्रदेश का नाम रोशन करें।
इस मौके पर पूर्व सरपंच खुमान सिंह, बीएलओ भंवर दास वैष्णव, श्याम लाल गिरी, रतनलाल गिरी, मथुरा लाल गुर्जर, रतनपुरी, भेरूलाल गिरी, कालू गिरी धनगिरी सहित विद्यालय के छात्र-छात्रा, अध्यापक एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।