मंदसौर। जिले में मकर संक्रांति का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में पूरा मंदिर परिसर पतंगों से सजाया गया। इसी कड़ी में नेहरू बस स्टैण्ड बालाजी मंदिर भी विशेष रूप से पतंगों से सजाया गया। मकर सक्रांति के अवसर पर लोग दान पुण्य करते हुए भी दिखे। जगह जगह गायों को हरा चारा डाला गया।
पशुपतिनाथ मंदिर पुजारी अंकित गोस्वामी ने बताया कि आज के दिन दान के रूप में तिल, गजक के लड्डू का दान किया जाता हैं। वहीं नेहरू बस स्टैण्ड बालाजी मंदिर पुजारी ने बताया कि पूरे मन्दिर को पतंगों से सजाया गया है सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर रहा है। सभी राशियों के लिए आगे का समय अच्छा रहेगा।